मोटोरोला के 10 फोन जिन्होंने बदल दी मोबाइल फोन की दुनिया..!
फोन की दुनिया में मोटोरोला ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मोटोरोला ही वो कंपनी है जिसने सबसे पहला मोबाइल फोन पेश किया था। अपने स्टाइलिश डिजाईन और फीचर्स से कंपनी ने काफी समय तक मोबाइल फोन की दुनिया में राज किया था।
सैमसंग व नोकिया से पहले कई वर्षों तक यूजर्स के लिए मोबाइल का मतलब मोटोरोल ही हुआ करता था। हालांकि कंपनी बीच में मोबाइल फोन की दौड़ में कुछ पीछे जरुर रह गयी थी। लेकिन जल्द ही कंपनी ने स्मार्टफोन मार्केट वापसी की और अपने बेहद सफल एंड्रायड फोन मोटो ई व मोटो जी पेश किए।
मोबाइल फोन की दुनिया में बदलाव लाने वाले ये हैं मोटोरोल के सबसे खास फोन-
मोटोरोला डायनाटैक प्रोटोटाइप
मोटोरोला ने 1973 में पहला मोबाइल फोन लॉन्च किया था। इस का वजन 1.1 किलो था व ये 13सेमी चौड़ा था। यह पॉकेट फ्रेंडली नहीं था।
मोटोरोला डायना टैक 8000एक्स 1983
कमर्शियली लॉन्च हुआ यह पहला फोन था। इसकी कीमत करीब 3,995 डॉलर थी। इस फ़ोन को चार्ज करने में 10 घंटे का समय लगता था और ये 30 मिनट से अधिक का समय नहीं देती थी।
मोटोरोला माइक्रो टैक
80 व 90 के दशक का ये सबसे प्रचलित फोन था। यह फोन काफी स्टाइलिश था और इसमें रेडियो ऐन्टेना दिया गया था।
मोटोरोला वन2वन एम300
मोटोरोला वन2वन एम300 1993 में लॉन्च किया गया था। यह पहला फोन था जो 1800Mhz पीसीएन बैंड सपोर्ट करता था।
मोटोरोला स्टार टैक 1997
यह पहला फ्लिप फोन था। फोन के इस नए डिजाईन ने इसे काफी फ्रेंडली और कैरी करने में आसान बना दिया था।
मोटोरोला टाइमपोर्ट वर्ल्ड फोन
इसी फोन से मोबाइल फोन मेनस्ट्रीम फोन हो गए। यह फोन कई जीएसएम बैंड को सपोर्ट करता था। जिससे इसे यूरोप, एशिया व यूएस में भी यूज किया जा सकता था।
मोटोरोला रेजर वी3
मोटोरोला ने दो साल के भीतर मोटोरोला रेजर वी3 की 1.3 बिलियन यूनिट्स शिप की। यह तब सबसे स्टाइलिश फोन था।
मोटोरोला मोटो जी
यह समय मोटोरोला मोबाइल्स का दूसरा और नया दौर था। कंपनी ने अपने इस फोन के साथ स्मार्टफोन की दुनिया में धमाकेदार वापसी की।
मोटोरोला मोटो एक्स
कंपनी का यह एक और शानदार फोन है। इसे यूजर अपने स्टाइल के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं। यह फोन पिंक, गोल्ड व ब्लैक हैंडसेट में उपलब्ध है।
मोटो एक्स फ़ोर्स
यह मोटोरोला का शैटर प्रूफ फोन है। इसका डिस्प्ले अनब्रेकेबल है।


Click it and Unblock the Notifications







