Home
Mobile

मोटोरोला रेज़र + 2024, रेज़र 2024 और रेज़र 2023 पर भारी छूट, ये है नई कीमत

टेक कंपनी Motorola अपने रेजर फ्लिप स्मार्टफोन पर इस वक्त बंपर छूट ऑफर कर रही है। जिसके तहत मोटोरोला के रेजर फोन्स को पूरे 50 परसेंट डिस्काउंट के भी साथ खरीदा जा सकता है।

इस दौरान ग्राहक Razr 2023 स्मार्टफोन पर करीब 50 फिसदी तक की छूट, Motorola Razr+ 2023 को 45 परसेंट और Razr+ 2024 को लगभग 20 परसेंट तक की छूट में खरीद सकेंगे। हालांकि, इस ऑफर का लाभ सीमित समय के लिए ही है। हालांकि, इस बेहतरीन डील का लाभ केवल US और कनाडा के ग्राहक ही ले सकते हैं।

मोटोरोला रेज़र + 2024, रेज़र 2024 और रेज़र 2023 पर भारी छूट

US में मोटोरोला रेजर पर बंपर छूट- मोटोरोला अपने मोटोरोला रेजर स्मार्टफोन पर कुछ बेहतरीन डील ऑफर कर रहा है। जिसके तहत मोटोरोला रेजर 2023 को 349 डॉलर और रेजर 2024 को 499 डॉलर में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।

बता दें, फ्लिप स्मार्टफोन की कीमतें इतनी कम कभी नहीं रही हैं। ऐसे में ग्राहकों को यूएस में फ्लिप स्मार्टफोन को मात्र 349 डॉलर में खरीदने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा मोटोरोला रेजर+ 2023 को अमेजन यूएस पर $549 और मोटोरोला रेजर+ 2024 स्मार्टफोन को $799 में बेचा जा रहा है।

मोटोरोला रेज़र + 2024, रेज़र 2024 और रेज़र 2023 पर भारी छूट

कनाडा में मोटोरोला रेजर पर छूट डिटेल- कनाडा में भी आधिकारिक मोटोरोला कनाडा स्टोर के जरिए ग्राहक रेजर स्मार्टफोन्स पर भारी छूट का लाभ ले सकते हैं। यहां ग्राहक मोटोरोला रेजर+ 2024 को $1099 CAD और मोटोरोला रेजर+ 2023 को $749 में खरीद सकेंगे।

Motorola Razr स्मार्टफोन के स्पेक्स-

मोटोरोला रेजर 2023 में आपको 6.9 इंच का P-OLED प्राइमरी डिस्प्ले मिलता है, जिसका 876 x 2142 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है। जो यूजर को रोजोना के कार्यों और हल्के गेमिंग के लिए सुचारू प्रदर्शन ऑफर करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल-कैमरा मिलता है। जो 64MP मेन कैमरा और 32MP अल्ट्रावाइड सेंसर से लैस है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4,200mAh तक की बैटरी शामिल की है, जो 64W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।

Motorola Razr 2024 में 6.9-इंच का FHD+ P-OLED डिस्प्ले है। इसमें चिपसेट के तौर पर MediaTek Dimensity 7300X शामिल किया गया है। इस फोन में 4,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह Razr 2024 में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

अब बात करते हैं, Motorola Razr+ 2024 की इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9-इंच AMOLED मेन डिस्प्ले मिल रहा है। वहीं परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही 50MP का मेन कैमरा और 12MP टेलीफोटो लेंस वाले अपग्रेडेड कैमरा सेटअप के साथ इसमें 4,500mAh कर की बैटरी दी गई है। बता दें, Razr+ 2024 स्मार्टफोन Razr लाइनअप में सबसे बेहतरीन प्रीमियम ऑप्शन है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Razr+ 2024, Razr 2024 and Razr 2023 huge discount in US and Canada Check New Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X