Home
Mobile

Motorola Razr 40, Razr 40 Ultra दमदार बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास

Motorola Razr 40, Razr 40 Ultra लॉन्च, यहां जानें क्या कुछ है खास

स्मार्टफोन ब्रांड Motorola ने अपनी Razr सीरीज को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत Motorola Razr 40 और Razr 40 Ultra स्मार्टफोन को एक साथ पेश किया गया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन फोल्डेबल हैं। जिसमें यूजर्स को कई दमदार फीचर्स और अपग्रेड दिया गया है। दोनों हैंडसेट को फ्लैगशिप प्रोसेसर और 6.9 इंच फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ लाया गया है। जिसमें डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट मिल रहा है। इन दोनों हैंडसेट के साथ 12GB तक रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। चलिए आपको आगे इस स्मार्टफोन की पूरी डिटेल्स बताते हैं।

Motorola Razr 40 और Razr 40 Ultra की कीमत

कंपनी ने Motorola Razr 40 को चेरी पाउडर, एज्योर ग्रे और ब्राइट मून व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 (लगभग 46,000 रुपये) तय की है। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 4,299 (लगभग 49,000 रुपये) खर्च करने पड़ सकते हैं। इसके अलावा 12GB रैम के लिए कस्टमर्स को CNY 4,699 (लगभग 54,500 रुपये) खर्च करने पड़ेंगे।

Motorola Razr 40 Ultra की बात करें तो इसमें यूजर्स को मैजेंटा शेड्स , फेंग्या ब्लैक, आइस क्रिस्टल ब्लू तीन कलर ऑप्शन मिल रहा है। वहीं कीमत की बात करें तो 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 5,699 (लगभग 66,000 रुपये) खर्च करने पड़ सकते हैं। 12GB रैम और 512GB मॉडल की कीमत कंपनी ने CNY 6,399 (लगभग 74,200 रुपये) तय किया है। कंपनी ने इसकी चीन में प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू कर दी है।

Motorola Razr 40 स्पेसिफिकेशन

Motorola Razr 40 में कंपनी ने 6.9 इंच का OLED LTPO डिस्प्ले दिया है। जो सेंटर पंच होल कटआउट डिजाइन के साथ आ रहा है। फोन के मेन डिस्प्ले में FHD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। जो 144Hz हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इसमें HDR10+ का भी सपोर्ट मिल रहा है। वहीं इसका सेकेंडरी डिस्प्ले 1.5 इंच का है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 64MP का मेन सेंसर के साथ 13MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें यूजर्स को डुअल स्टीरियो स्पीकर मिल रहा है। इसके अलावा बेहतरीन साउंड के लिए इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें कंपनी ने Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट शामिल किया है।

स्टोरेज की बात करें तो 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,200mAh की बैटरी दी है। फोन 8W की वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करने में सक्षम है। आउट ऑफ द बॉक्स यह Android 13 OS के साथ आता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो आपको इसमें USB-C पोर्ट, NFC, WiFi-6E, 5G, डुअल 4G VoLTE, MIMO और Bluetooth 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए इस फोन को IP52 रेटिंग मिला है। सिक्योरिटी के लिए इसमें आपको साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है।

Motorola Razr 40 Ultra स्पेसिफिकेशन

Motorola Razr 40 Ultra में भी आपको 6.9-इंच का पोलेड LTPO डिस्प्ले मिल रहा है, जो फुल HD+ रेजोल्यूशन और गोरिल्ला ग्लास 7 ऑफर करता है। इस फोन के पिछले हिस्से में एक बड़ा 3.6-इंच पोलेड कवर डिस्प्ले दिया गया है, जो 1,066 x 1,055 पिक्सल का रेजॉलूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। Motorola Razr 40 Ultra के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह हैंडसेट Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट के साथ आ रहा है। जिसे 12GB रैम और 512 GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola has launched its Razr series with strong battery and great features. Under which Motorola Razr 40 and Razr 40 Ultra smartphones have been introduced together. Both these smartphones are foldable.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X