Motorola इस प्रीमियम फोल्डेबल फोन पर दे रहा 10,000 तक का डिस्काउंट, जानें ऑफर
स्मार्टफोन ब्रांड Motorola अपने फोल्डेबल फोन motorola razr 40 पर बंपर छूट दे रहा है। जिसके तहत ग्राहक इस प्रीमियम फोन को 10 हजार तक की बचत के साथ खरीद सकते हैं। इस ऑफर का लाभ आपको ऑनलाइन वेबसाइट अमेज़न पर मिल रहा है। तो आइए आगे इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स, कीमत और सभी डिटेल्स जानते हैं।
Moto razr 40 की कीमत और ऑफर्स
Moto razr 40 की कीमत की बात करें तो कंपनी ने 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को शॉपिंग साइट अमेज़न पर 59,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया है। जिसे आप कई ऑफर्स के तहत इस किफायती दाम में खरीद सकेंगे। इस फोन पर ग्राहकों को 10,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत महज 49,999 रुपये हो जाएगी। इस ऑफर का लाभ आपके फोन की कंडीशन और मॉडल पर डिपेंड करता है। इसके अलावा आप ICICI के क्रेडिट कार्ड से इस फोन की खरीदारी कर 5000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट का भी लाभ ले सकते हैं। आपको बता दें, समर लिलैक, सेज ग्रीन और वेनिला क्रीम इसे तीन कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।
Moto razr 40 स्पेक्स
Moto razr 40 में 6.9 इंच का फुल-एचडी+ पोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz की हाई रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इसके अलावा 1.5 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन भी इसमें आपको मिलेगा। कंपनी ने अपने इस डिवाइस को स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर से पैक्ड किया है। इसके साथ ही इसमें आपको 12GB तक रैम मिल रहा है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी सेंसर 64-मेगापिक्सल का और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर शामिल है। इसके साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए मोटोरोला ने इसमें 30W वायर्ड और 8W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,200mAh की बैटरी दी है।

Moto G84 5G और Moto Edge 40 Neo जल्द होंगे लॉन्च
Moto G84 5G और Moto Edge 40 Neo के जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है। इन अपकमिंग फोन को TDRA और FCC सहित अलग-अलग प्रमाणन वेबसाइटों पर देखा गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन अपकमिंग फोन्स के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन प्रमाणन कुछ प्रमुख डिटेल का संकेत देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








