Motorola Razr 40 इन धांसू फीचर्स से है लैस, 1 जून को होगी एंट्री, यहां जानिए सभी डिटेल्स

मोटोरोला अपने फोल्डेबल फोन Motorola Razr 40 सीरीज को जल्द ही लॉन्च करने वाला है। जिसके तहत Motorola Razr 40 और Motorola Razr 40 Ultra को एक साथ पेश किया जाएगा। लॉन्चिंग से पहले ही Razr सीरीज के इन हैंडसेट को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच और चीन की अनिवार्य सर्टिफिकेशन (3C) वेबसाइट पर देखा जा चुका है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन को कंपनी स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर और 12GB रैम के साथ बाजारों में उतार सकती है। तो आइए आपको इस फोन के लॉन्चिंग डेट से लेकर इसकी खूबियों तक के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Motorola Razr 40 के संभावित स्पेसिफिकेशन
कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन को कंपनी 1 जून 2023 को लॉन्च कर सकती है। गीकबेंच वेबसाइट पर मॉडल नंबर XT2323-3 के साथ एक मोटोरोला स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है। जिसके अनुसार, Motorola Razr 40 के सिंगल-कोर टेस्ट में 1,019 पॉइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,545 पॉइंट मिले हैं। 11.09GB रैम के साथ फोन को लिस्ट किया गया है। यानि कि, इस अपकमिंग फोन को 12 GB रैम के साथ बाजारों में उतारा जा सकता है। कंपनी अपने इस हैंडसेट को एंड्रॉयड 13 का सपोर्ट दे सकती है। इस फोन को 5G कनेक्टिविटी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया जा सकता है।
Motorola Razr 40 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Motorola Razr 40 Ultra में यूजर्स को 6.9 इंच का फुल-एचडी+ (2,640 x 1,080 पिक्सल) पोलेड इनर डिस्प्ले मिल सकता है। जिसमें क्वालकॉम के ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC को शामिल किया जा सकता है। 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ इस फोन की एंट्री हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस डिवाइस में दो 13 मेगापिक्सल और 32 मेगापिक्सल के सेंसर दिए जा सकते हैं। इसी के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर शामिल किया जा सकता है। इस हैंडसेट को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 3,800mAh की बैटरी को शामिल कर सकती है।

कलर और कीमत
इस हैंडसेट को Black, Blue और Barberry तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं Motorola Razr 40 Ultra के कीमत की बात करें तो इस स्मार्टफोन के 8GB रैम वेरिएंट को कंपनी 1200 euros यानि कि 1,08,145 रुपये में लॉन्च कर सकती है। हालांकि इसके कीमत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications








