Home
Mobile

Motorola Razr 40 सीरीज की भारत में जल्द होगी धमाकेदार एंट्री , धांसू बैटरी के साथ मिलेगा दमदार फीचर

Motorola Razr 40 सीरीज की भारत में जल्द होगी धमाकेदार एंट्री

Motorola Razr 40 Series launch in India: मोटोरोला का नया फोल्डेबल फोन Motorola Razr 40 सीरीज जल्द ही भारत में दस्तक देने वाला है। जिसका खुलासा मोटोरोला इंडिया ने पोस्टर जारी कर किया है। कंपनी इस सीरीज के तहत भारतीय यूजर्स के लिए कंपनी Motorola Razr 40 Ultra और Razr 40 फोन को एक साथ लॉन्च करेगी। फिलहाल कंपनी ने इस सीरीज को घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। जिसकी कीमत 3,999 युआन (लगभग 46 हजार रुपये) तय की गई है। भारत में भी इस सीरीज को इसी कीमत के साथ पेश किया जा सकता है।

Motorola Razr 40 Series की कीमत

गौरतलब है कि कंपनी ने इस सीरीज के तहत Motorola Razr 40 Ultra और Motorola Razr 40 को 1 जून 2023 को चीन में लॉन्च कर दिया है। जहां Razr 40 Ultra के 8GB + 256GB वेरिएंट की शुरूआती कीमत CNY 5,699 (लगभग 66,000 रुपये) तय की गई है। वहीं Motorola Razr 40 के 8GB + 128GB वेरिएंट की शुरूआती कीमत CNY 3,999 (लगभग 46,000 रुपये) है। इसी के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि, भारत में भी इस फोन की कीमत इसी के आसपास तय की जा सकती है।

Motorola Razr 40 सीरीज की खूबियां

इन दोनों लेटेस्ट फोल्डेबल फोन में 6.9 इंच (1,080×2,640 पिक्सल) फोल्डेबल पीओएलईडी डिस्प्ले के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट और 1,200nits की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल रहा है। Motorola Razr 40 Ultra क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ आ रहा है, तो वहीं Motorola Razr 40 में आपको स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 प्रोसेसर मिल रहा है। इन दोनों डिवाइस में कंपनी ने डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है।

वहीं बैटरी बैकअप की बात करें तो आपको Motorola Razr 40 Ultra में 3,800mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल रही है। तो वहीं Motorola Razr 40 में 30W वायर्ड और 8W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसमें 4,200mAh की एक बड़ी बैटरी को शामिल किया गया है।

Motorola Razr 40 सीरीज की भारत में जल्द होगी धमाकेदार एंट्री

कब तक हो सकती है लॉन्चिंग

कंपनी ने अपने इस सीरीज को भारत में लॉन्च करने का खुलासा टीजर जारी करके किया है। इस टीजर को हैशटैग 'FlipTheScript' के साथ पेश किया गया है। हालांकि, कंपनी ने इसे लॉन्च करने के डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन टीजर आने के बाद से ही इसे जल्द लॉन्च करने के कयास लगाए जा रहे हैं। आपको बता दें, कंपनी ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के एंट्री को टीज करने के लिए, अपनी वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड लैंडिंग पेज भी बनाया है। जिसे 'Coming Soon' टैग के शो किया गया है। Motorola Razr 40 Ultra को स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर और Motorola Razr 40 स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 SoC के साथ लाया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola new foldable phone Motorola Razr 40 series is going to knock in India soon. Which has been disclosed by Motorola India by releasing the poster. The company will launch Motorola Razr 40 Ultra and Razr 40 phones simultaneously for Indian users under this series.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X