Motorola Razr 40 सीरीज फोल्डेबल स्क्रीन और दमदार फीचर्स के साथ 1 जून को होगा लॉन्च, जानें कीमत

Motorola Razr 40 Series: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला जल्द ही अपना नया हैंडसेट ग्लोबल मार्केट में पेश करने के लिए तैयार है। Motorola Razr 40 सीरीज के तहत कंपनी जल्द ही Motorola Razr 40 और Motorola Razr 40 Ultra को ग्लोबल मार्केट में उतारने जा रही है। कंपनी ने अपने नए फोल्डेबल हैंडसेट की लॉन्चिंग डेट का खुलासा करते हुए बताया है कि, इसे डिवाइस को 1 जून को लॉन्च किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि, इस दौरान मोटोरोला रेजर 40 और अल्ट्रा मॉडल को एक साथ पेश किया जा सकता है। आईए आपको इस अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
Motorola Razr 40 Ultra के फीचर्स
इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें कस्टमर्स को एक बड़ा कवर डिस्प्ले मिल सकता है, जो 6.9 इंच तक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके साथ इस स्मार्टफोन के बैक पर कंपनी अपने यूजर्स को 3.6 इंच का डिस्प्ले दे सकती है। वहीं प्रोसेसर की बात करें तो Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर के साथ इसे लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इस हैंडसेट में 12 GB रैम और 512GB तक स्टोरेज भी मिल सकता है।
अब इस स्मार्टफोन में कैमरे की बात करें तो यूजर्स को 12 मेगापिक्सल का Sony IMX53 प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का SK Hynix Hi1336 सेकेंडरी कैमरा और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का OmniVision OV32B40 फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके साथ ही इस अपकमिंग स्मार्टफोन में यूजर्स को 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,800mAh की बैटरी मिल सकती है । इसके अलावा डुअल सिम सपोर्ट, ई-सिम सपोर्ट, एनएफसी और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर को भी इस डिवाइस में शामिल किया जा सकता है।

कलर और कीमत
इस हैंडसेट को Black, Blue और Barberry तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं Motorola Razr 40 Ultra के कीमत की बात करें तो इस स्मार्टफोन के 8GB रैम वेरिएंट को कंपनी 1200 euros यानि कि 1,08,145 रुपये में लॉन्च कर सकती है। हालांकि इसके कीमत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
वहीं Motorola Razr 40 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लीक जानकारी की माने तो यह स्मार्टफोन को फोल्डेबल स्क्रीन के साथ आएगा, जिसके फ्रंट सेंटर में पंच होल मिल सकता है। इसके अलावा इसमें डुअल कैमरा सेटअप और एलईडी फ़्लैश भी शामिल हो सकता है। इसे कंपनी ऑफ व्हाइट, ग्रीन और पर्पल तीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








