Amazon सेल में 1 लाख रुपये वाला Foldable Smartphone केवल 49,999 रुपये में उपल्बध, जल्दी करें
Motorola Razr 40 Offer: अगर आप भी फोल्डेबल फोन के शौकीन हैं और आपका बजट 50 हजार तक का है, तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल अमेजन सेल (Amazon) के तहत कंपनी ने लगभग एक लाख रुपये की कीमत वाले स्मार्टफोन को महज 49,999 रुपये में उपलब्ध कराया है। जी हां आपने सही पढ़ा है। आज हम आपको अमेजन सेल में कीमत से आधी दाम में मिलने वाले Motorola razr 40 स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं। जिस पर आप हजारों की बचत कर सकते हैं। आइए आपको इस फोन पर मिल रहे ऑफर डिटेल से लेकर इसकी खासियत तक से आपको रूबरू करवाते हैं।
वैसे तो इस फोन की रियल कीमत 99,999 रुपये है। जिसे कंपनी ने 8GB + 256GB वेरिएंट में पेश किया है। जिसे Amazon Great Indian Festival Sale में 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है। जिसके बाद यह फोन ग्राहकों को मात्र 49,999 रुपये में मिल रहा है। जिसे तीन कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

Motorola razr 40 स्पेक्स
Moto ने अपने इस फोल्डेबल फोन को 6.9 इंच का FHD+ pOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया है। जिसका रेजलूशन 2640 x 1080 पिक्सल है। इसके डिस्प्ले में पंच-होल डिजाइन मिल रहा है। साथ ही, इसका डिस्प्ले 144Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें HDR10+ का सपोर्ट दिया गया है , जिसकी पीक ब्राइटनेस 1400 निट्स तक है। इस फ्लिप स्मार्टफोन में 1.5 इंच का कवर डिस्प्ले है। इस फोन के सेकेंडरी डिस्प्ले में OLED स्क्रीन मिलेगी, जिसका रेजलूशन 194 x 368 पिक्सल है और यह 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
इसके अलावा इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 5G चिपसेट शामिल किया गया है। जो 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 बिल्ट-इन स्टोरेज से लैस है। यह फोन Android 13 पर बेस्ड कस्टमाइज्ड यूजरइंटरफेस पर संचालित होता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 64MP का प्राइमरी, 13MP का अल्ट्रा वाइड और एक माइक्रोविजन कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें पावर देने के लिए 4,200mAh की बैटरी के साथ 33W USB Type C फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








