Home
Mobile

Motorola Razr 40 Ultra, Edge 40 Neo का नया कलर वेरिएंट भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध, जानें कीमत

Motorola Razr 40 Ultra और Edge 40 Neo स्‍मार्टफोन्‍स के नए कलर वेरिएंट की बिक्री आज यानि कि, 12 जनवरी से भारत में शुरू होने जा रही है। Motorola के इन दोनों फोन्स के नए कलर ऑप्शन को ग्राहक अमेजन और मोटोरोला की वेबसाइट से खरीद सकेंगे। आपको बता दें, ब्रांड ने हाल ही में पीच फज कलर ऑप्‍शंस के साथ इन फोन्स को ग्लोबली लॉन्च किया था। तो चलिए आगे इन फोन्‍स की कीमत फीचर्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Motorola Razr 40 Ultra, Edge 40 Neo के नया कलर वेरिएंट की बिक्री शुरू

कीमत व ऑफर

मोटोरोला के दोनों फोन्स की कीमत की बात करें तो कंपनी ने अपने इस नए कलर वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये तय किया है, हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी अपने इस फोन को अभी केवल 69,999 रुपये में अपने ग्राहकों को खऱीदने का मौका दे रही है। जिससे इस पर आप 10,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को 7,778 रुपये प्रति महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी इस फोन को खरीदने का मौका मिल रहा है। बता दें, कंपनी ने इस फोन के पोस्टर में दुनिया का सबसे बड़ा एक्सटर्नल डिस्प्ले होने का दावा किया है।

कलर ऑप्शन

कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन ग्लेशियर ब्लू, विवा मैजेंटा और इनफिनिट ब्लैक चार कलर ऑप्न में उपलब्ध है। इस फोन को जुलाई 2023 में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। जिसकी कीमत 89,999 रुपये तय की गई थी। हालांकि, कंपनी ने कुछ दिन पहले ही अपने Moto Razr 40 और Moto Razr 40 Ultra की कीमतों में 10,000 रुपये तक की कटौती की थी।

स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला के इस फोन में 3.6 इंच क्विक व्यू pOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। मेन डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.9 इंच का फ्लेक्स व्यू pOLED फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Adreno 730 GPU के साथ Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS सपोर्ट के साथ 12MP का प्राइमरी बैक कैमरा, 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस कैमरा, और एक मैक्रो शॉट सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के फोल्डिंग डिस्प्ले में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 33W फास्ट चार्जिंग, और 5W वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3800mAh की बैटरी मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, NFC, डुअल-सिम (नैनो + eSIM), 5G, USB 2.0, GPS, गैलीलियो ,ग्लोनास फीचर्स मिल रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The sale of new color variants of Motorola Razr 40 Ultra and Edge 40 Neo smartphones is starting in India from today. It can be purchased through Amazon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X