Motorola Razr 40 Ultra, Razr 40 की आज से पहली सेल शुरू, इन ग्राहकों को मिलेगा हजारों की छूट
Motorola Razr 40 Ultra, Razr 40 First Sale Starts Today: हाल ही में देश में लॉन्च हुए Motorola Razr 40 Ultra और Razr 40 की आज से भारत में सेल शुरू हो गई है। मोटोरोला के 40 सीरीज की पहली सेल अमेजन प्राइम डे सेल 2023 के तहत 12:00 बजे IST से शुरू हो जाएगी। इन दोनों पोन्स को ग्राहक मोटोरोला इंडिया वेबसाइट से खरीद सकते हैं, जहां इसे बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस सेल में प्रो मॉडल को फिलहाल Coming Soon टैग के साथ लिस्ट किया है। तो आइए आपको इस प्रीमियम फोन पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं।
Motorola Razr 40 Ultra, Razr 40 ऑफर
जैसा कि आपको पहले ही इस बात की जानकारी दी जा चुकी है कि, मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा और मोटोरोला रेजर 40 की सेल अमेजन प्राइम डे सेल 2023 के के तहत शुरू हो रही है। जिसे मोटोरोला इंडिया वेबसाइट के माध्यम से बेचा जाएगा। इस दौरान कस्टमर्स ICICI क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा पर 7,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। वहीं SBI कार्ड यूजर्स कार्ड से पेमेंट कर 6,250 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।

Motorola Razr 40 Ultra, Razr 40 की भारत में कीमत
रेजर 40 अल्ट्रा के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 89,999 रुपये तय किया गया है। इस फोन को कंपनी ने इनफिनिट ब्लैक और विवा मैजेंटा कलर ऑप्शन के साथ देश में पेश किया है। वहीं मोटोरोला रेजर 40 को सिंगल वेरिएंट के साथ लाया गया है। इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। जिसे आप सेज ग्रीन, समर लिलैक और वेनिला क्रीम तीन कलर ऑप्शन के साथ लाया गया है।
Motorola Razr 40 Ultra, Razr 40 की स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा में 165Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स ब्राइटनेस के साथ 6.9-इंच फुल-HD+ फोल्डेबल pOLED डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz के साथ 3.6-इंच (1,056x1,066 पिक्सल) pOLED बाहरी पैनल मिलेगा। मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC चिपसेट पर चलेगा। रेजर 40 अल्ट्रा में यूजर्स को ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा,13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने रेजर 40 अल्ट्रा में 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,800mAh की बैटरी दी है।
मोटोरोला रेजर 40 में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9-इंच फुल-HD+ pOLED मुख्य डिस्प्ले और 1.5-इंच OLED बाहरी स्क्रीन दिया गया है। मोटोरोला रेजर 40 स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 SoC चिपसेट पर चलता है। रेजर 40 में आपको 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,200mAh की बैटरी मिल रही है।
यह दोनों फोन एंड्रॉइड 13-आधारित MyUX पर चलते हैं। इसके साथ ही ये दोनों स्मार्टफोन IP52 रेटिंग के साथ आएंगे। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए दोनों मॉडल में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।


Click it and Unblock the Notifications








