Motorola Razr 40 Ultra, motorola Razr 40 की आज होगी धमाकेदार एंट्री, लॉन्च से पहले जानें सभी डिटेल्स
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद आज अमेरिकी टेक कंपनी मोटोरोला भारतीय बाजार में अपना Motorola Razr 40 सीरीज लॉन्च करने जा रही है। जिसके तहत कंपनी अपने दो हैंडसेट Motorola Razr 40 Ultra और Motorola Razr 40 को एक साथ पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले ही इस सीरीज की यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आइए आपको इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन की कीमत से लेकर फीचर्स और स्पेक्स तक की जानकारी विस्तार में बताते हैं।
इन धांसू खूबियों से लैस है Motorola Razr 40 सीरीज
Motorola ने अपने लेटेस्ट सीरीज को लॉन्च करने से पहले ही अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इसके कई टीजर वीडियो शेयर किए हैं। इस सीरीज के तहत मोटोरोला के Motorola Razr 40 Ultra की भी एंट्री हो रही है। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि, यह नया फ्लिप फोन दुनिया की सबसे बड़ी एक्सटर्नल डिस्प्ले के साथ मार्केट में एंट्री करने जा रही है। आपको बता दें, मोटोरोला का यह लेटेस्ट फोन कई मायनों में स्पेशल होने वाला है। कंपनी की मानें तो Motorola Razr 40 Ultra दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। जिसमें यूजर्स को दुनिया का सबसे बड़ा एक्सटर्नल डिस्प्ले मिलेगा।

Motorola Razr 40 Ultra के स्पेसिफिकेशंस
Motorola Razr 40 Ultra 6.9 इंच pOLED, HDR10+ डिस्प्ले के साथ एंट्री कर सकता है। इसमें कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा 3.6 इंच pOLED कवर डिस्प्ले भी दे सकती है। जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही कंफर्म कर दिया है कि, Motorola Razr 40 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट की सपोर्ट मिलेगा। यह अपकमिंग फोन एंड्रायड 14 ओएस पर चलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G और वाई-फाई6 के अलावा 8GB रैम और 256GB की स्टोरेज मिल सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें रेजर 40 अल्ट्रा में 12MP का मेन और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। इसके अलावा सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 3,800mAh की बैटरी शामिल कर सकती है। जो 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
Motorola Razr 40 Ultra की कीमत
फिलहाल इस फोन की कीमत को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको कुछ देर और इंतजार करना पड़ेगा। लॉन्च के दौरान ही कंपनी इसकी कीमत बताएगी। इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन के जरिए की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








