Motorola Razr 40 Ultra, Edge 40 Neo नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर
Motorola Razr 40 Ultra और Motorola Edge 40 Neo को कंपनी ने नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। मोटोरोला केल इन दोनों फोन्स को अब ग्राहक Peach Fuzz कलर में भी खरीद सकते हैं। फिलहाल ये फोन्स नए कलर वेरियंट के साथ यूरोप की वेबसाइट पर लिस्टे किए गए हैं। बता दें, नए कलर ऑप्शन के साथ इन फोन्स को भारत में भी उपलब्ध कराए जाने की जानकारी सामने आई है। तो चलिए आपको आगे इन फोन्स की कीमत इन पर मिलने वाले ऑफर्स और इनकी खासियतों से रूबरू करवाते हैं।

Motorola Razr 40 Ultra और Edge 40 Neo को इसी साल कंपनी ने लॉन्च किया था। रेजर 40 अल्ट्रा को शुरुआत में इनफिनिट ब्लैक और वीवा मैजेंटा शेड्स के साथ लाया गया था, जिसे नवंबर में कंपनी ने ग्लेशियर ब्लू कलर में भी उपलब्ध कराया था। वहीं Edge 40 Neo को भी तीन कलर ऑप्शन में पेश किया था। अब इन दोनों फोन्स को नए कलर वेरिएंट Peach Fuzz में भी लाया गया है।
Motorola Razr 40 Ultra , Edge 40 Neo कीमत
इन दोनों स्मार्टफोन के नए कलर वेरिएंट के कीमत की बात करें तो इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। ग्राहक Motorola Razr 40 Ultra के 8 GB + 256 GB वेरिएंट को अमेजन से 79,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। वहीं Motorola Edge 40 Neo के 8 GB + 128 GB वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर महज 22,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।
Motorola Edge 40 Neo स्पेक्स
मोटोरला के Edge 40 Neo में आपको 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.55 इंच फुल HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) poLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। जिसमें कंपनी ने ऑक्टाकोर 6nm MediaTek Dimensity 7030 SoC प्रोसेसर शामिल किया है। जो 12 GB के LPDDR4X रैम के साथ 256 GB स्टोरेज से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मलेगा। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 13 मेगापिक्सल का सेंसर f/1.8 अपार्चर और 13 मेगापिक्सल का सेंसर अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस इसमें शामिल है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








