Motorola Razr 40 Ultra की अगले महीने हो सकती है एंट्री, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन आए सामने, जाने कीमत

Motorola Razr 40 Ultra स्मार्टफोन अपने लॉन्चिंग से पहले ही लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फोन को लेकर लीक हुई जानकारी की मानें तो कंपनी अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन Motorola Razr 40 Ultra को अगले महीने लॉन्च कर सकती है। जिसका मोटोरोला यूजर्स को बेसब्री से इंतजार हैं। इस फोन की लीक जानकारी में लॉन्चिंग डेट, फीचर्स और इसकी कीमत का खुलासा किया गया है।
जून में हो सकता है लॉन्च
कंपनी अपने इस नए अपकमिंग स्मार्टफोन को कई नए फीचर्स के साथ बाजार में उतार सकती है। जो इसे अन्य स्मर्टफोन से अलग बनाएंगे। लीक हुई जानकारी में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी अपने ग्राहकों के इंतजार को खत्म करते हुए अपने नए फ्लैगशिप डिवाइस Motorola Razr 40 Ultra को अगले महीने 1 जून को पेश कर सकती है।
फीचर्स
वहीं इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को एक बड़ा कवर डिस्प्ले मिल सकता है, जो 6.9 इंच तक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके साथ इस स्मार्टफोन के बैक पर कंपनी अपने ग्राहकों को 3.6 इंच का डिस्प्ले दे सकती है। अब प्रोसेसर की बात करें तो रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि,यूजर्स को डिवाइस Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर के साथ मिल सकता है। इसके अलावा इस फोन को 12 GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ लॉन्च कर सकती है। इस फोन में कैमरे की बात करें तो आपको फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का Sony IMX53 प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का SK Hynix Hi1336 सेकेंडरी कैमरा और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का OmniVision OV32B40 फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके साथ ही इस अपकमिंग स्मार्टफोन में यूजर्स को 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,800mAh की बैटरी मिल सकती है । इसके अलावा डुअल सिम सपोर्ट, ई-सिम सपोर्ट, एनएफसी और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर को भी इस डिवाइस में शामिल किया जा सकता है।
कलर और कीमत
इस डिवाइस में कंपनी अपने यूजर्स को Black, Blue और Barberry तीन कलर ऑप्शन दे सकती है। जिसे ग्राहक अपने अनुसार ले सकते हैं। Motorola Razr 40 Ultra के कीमत की बात करें तो इस स्मार्टफोन के 8GB रैम वेरिएंट को कंपनी 1200 euros यानि कि 1,08,145 रुपये में लॉन्च कर सकती है। हालांकि इसके कीमत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications








