Motorola razr 40 Ultra के पीच कलर वेरिएंट की इस दिन होगी पहली सेल, जानें कीमत और ऑफर
Motorola razr 40 Ultra Peach Fuzz Color Option Price: मोटोरोला जल्द ही अपने Razr 40 Ultra के नए पीच कलर वेरिएंट की पहली सेल भारत में शुरू करने जा रहा है। जिसकी जानकारी खुद कंपनी ने दी है। मोटोरोला के इस फोन के नए कलर वेरिएंट को ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन खरी सकेंगे। जहां इसे उपलब्ध कराया जाएगा। तो आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसपर मिलने वाले आफर और स्पेक्स तक के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।

कब होगी नए कलर वेरिएंट की पहली सेल
आपको बता दें, मोटोरोला ने पिछले महीने ही अपने Razr 40 Ultra फोन को एक नए पीच कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया था। जो अभी तक भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे ग्राहक 12 जनवरी से अमेजन से खरीद सकेंगे। कंपनी ने एक पोस्टर के साथ इस फोन की कीमत का भी खुलासा किया है। जिसपर 8 हजार रुपये से कम की No Cost EMI पर भी खरीदने का मौका मिल रहा है।
Razr 40 Ultra नए कलर वेरिएंट की कीमत
Motorola Razr 40 Ultra के नए कलर वेरिएंट की कीमत भारतीय बाजार में 79,999 रुपये की जगह 69,999 रुपये तय किया गया है।
Razr 40 Ultra के की स्पेसिफिकेशन
मोटोरोला के इस नए कलर वेरिएंट में स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आपको कोई बदलाव नहीं मिलेगा। Motorola Razr 40 Ultra में 6.9 इंच की 10-bit LTPO फोल्डेबल डिस्प्ले मिल रहा है। जो फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन, 165Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। वहीं यह फोन 3.6 इंच की कवर स्क्रीन के साथ आ रहा है। जिसकी स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट और 1100 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। इसमें कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट से लैस किया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12MP प्राइमरी सेंसर,13MP अल्ट्रावाइड यूनिट और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए मोटो ने अपने इस डिवाइस को 3,800mAh की बैटरी के साथ 30W वायर्ड और 5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको डुअल नैनो सिम और ई-सिम सपोर्ट, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वर्जन 5.3, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 5जी जैसे फीचर से लैस किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








