Home
Mobile

motorola razr 40 Ultra और oneplus nord 3 में आपके लिए कौन सा फोन है बेहतर, यहां जानें

आज भारत में Motorola Razr 40 सीरीज की धमाकेदार एंट्री होने जा रही है। जिसमें यूजर्स को Qualcomm का 4nm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ कई तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। वहीं अगले महीने वनप्लस भी अपना नया स्मार्टफोन oneplus nord 3 को ग्लोबल मार्केट पेश करने वाला है। जिसकी एंट्री 6.74 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले के साथ हो सकती है। आज हम आपको इन दोनों धांसू फोन्स के कीमत, फीचर और स्पेक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप अपने बजट के अनुसार अपने लिए सही फोन का चुनाव कर सकें।

Motorola Razr 40 Ultra

आपको बता दें, भारत में लॉन्च से पहले कंपनी ने Motorola Razr 40 Ultra स्मार्टफोन को चीन लॉन्च कर दिया है। जिससे इसके सभी स्पेक्स का खुलासा पहले ही हो चुका है। चीन में लॉन्च हुए Razr 40 Ultra में यूजर्स को 6.9 इंच का FlexView pOLED डिसप्ले मिल रहा है। जिसका रेजलूशन Full HD+ रिफ्रेश रेट 165Hz है। इस स्मार्टफोन में डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही कवर डिस्प्ले को 3.6 इंच के साथ पेश किया गया है। जिसमें pOLED पैनल है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और 1000 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह फोन Qualcomm का 4nm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ आ रहा है। इसके अलावा ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए इसमें कंपनी ने Adreno 730 GPU दिया है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 12MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जिसका अपर्चर f/1.5 और यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यूजर्स को 32MP का फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है।

motorola razr 40 Ultra से बेहतर है oneplus nord 3 जानें कारण

कंपनी ने चीन में इस हैंडसेट को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज 12GB रैम और 512GB स्टोरेज दो वेरियंट में पेश किया है। जिसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि, भारत में भी इसे इन्हीं दो वेरिएंट्स के साथ लाया जा सकता है। इसके अलावा कनेक्ट्विटी के लिए आपको इसमें डुअल सिम कार्ड स्लॉट, 5G, WiFi 6E, NFC, GPS, Bluetooth v5.3, GLONASS, Galileo, USB Type-C पोर्ट और NFC भी मिल सकता है। कंपनी अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए 3800mAh की बैटरी दे रही है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग और 5W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन IP52 रेटिंग और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

Razr 40 Ultra की कीमत

कंपनी इसे 5999 युआन यानि कि, लगभग 66,150 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ पेश कर सकती है।

OnePlus Nord 3 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus Nord 3 को 6.74 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जिसका रेजोल्यूशन 2772 x 1240 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 9000 चिपसेट से लैस हो सकता है। फोन में 16GB RAM और 128GB या 256GB इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया जाएगा। वहीं इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया दिया जा सकता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5,000mAh की बैटरी दे रही है, जो 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। सिक्योरिटी के लिहाज से इस स्मार्टफोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा।

motorola razr 40 Ultra से बेहतर है oneplus nord 3 जानें कारण

OnePlus Nord 3 की संभावित कीमत

कंपनी अपने इस वनप्लस नॉर्ड 3 (OnePlus Nord 3) की कीमत यूरोप में 449 यूरो (39,900 रुपये) और 549 यूरो (48,000 रुपये) के रेंज में रह सकती है। यह स्मार्टफोन, 8GB और 16GB रैम के साथ पेश हो सकती है. साथ ही यह 128 GB और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के विकल्प के साथ लॉन्च होगा। वहीं भारत में इस मॉडल को 35,000 रुपये शुरुआती कीमत के साथ पेश किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Today Motorola is going to launch the Razr 40 series in India. In this, the company can present Qualcomm's 4nm Snapdragon 8+ with Gen 1 processor. At the same time, next month OnePlus is also going to introduce its new smartphone oneplus nord 3 to the global market. Whose entry can be with 6.74 inch AMOLED FHD + display. Today we are going to tell you about the price, features and specs of both these phones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X