Home
Mobile

motorola razr 40 vs moto razr 40 ultra दोनों फोन्स के लॉन्च से पहले जानें कीमत,फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Motorola अपना अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन भारत में कल यानि कि, 22 जून को लॉन्च करने जा रहा है। जिसकी तैयारियां कंपनी ने पूरी कर ली है। देश में लॉन्च से पहले ही इन दोनों फोन्स को चीन में लाया जा चुका है। जिससे इनके सभी खास डिटेल्स पहले ही सामने आ चुके हैं। फिलहाल अमेजन पर इन दोनों अपकमिंग हैंडसेट Motorola Razr 40 और Razr 40 Ultra को टीज करते हुए मोटोरोल ने माइक्रो साइट भी लाइव कर दिया है। तो आइए आपको इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन तक के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Motorola Razr 40 Ultra की खूबियां

आपको पहले ही बता चुके हैं कि, Motorola Razr 40 Ultra स्मार्टफोन को चीन लॉन्च किया जा चुका है। जिसमें यूजर्स को 6.9 इंच का FlexView pOLED डिसप्ले मिल रहा है। जिसका रेजलूशन Full HD+ रिफ्रेश रेट 165Hz है। इस स्मार्टफोन में डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही कवर डिस्प्ले को 3.6 इंच के साथ पेश किया गया है। जिसमें pOLED पैनल है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और 1000 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह फोन Qualcomm का 4nm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ आ रहा है। इसके अलावा ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए इसमें कंपनी ने Adreno 730 GPU दिया है। कंपनी ने चीन में इस हैंडसेट को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज 12GB रैम और 512GB स्टोरेज दो वेरियंट में पेश किया है। जिसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि, भारत में भी इसे इन्हीं दो वेरिएंट्स के साथ लाया जा सकता है।

motorola razr 40 vs 40 ultra के लॉन्च से पहले जानें सभी स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए इसमें 12MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जिसका अपर्चर f/1.5 और यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यूजर्स को 32MP का फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है। इसके अलावा कनेक्ट्विटी के लिए आपको इसमें डुअल सिम कार्ड स्लॉट, 5G, WiFi 6E, NFC, GPS, Bluetooth v5.3, GLONASS, Galileo, USB Type-C पोर्ट और NFC भी मिल सकता है। कंपनी अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए 3800mAh की बैटरी दे रही है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग और 5W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन IP52 रेटिंग और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

Motorola Razr 40 के स्पेसिफिकेशन्स

Motorola Razr 40 को 6.9 इंच के FHD+ Poled प्राइमरी डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। इसके साथ ही फोन 1.47 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी अपने इस फोन को Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 SoC के साथ ला सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। जो Android 13 पर आधारित कंपनी के कस्टम यूजर इंटरफेस Moto MyUX पर काम करेगा। कंपनी ने अपने इस डिवाइस में 4,200mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Razr 40 series is being launched in India on 22 June. Under which the company is introducing Motorola Razr 40 and 40 Ultra together. Even before the launch, the microsite of both the phones has gone live on Amazon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X