Home
Mobile

Motorola Razr 40 vs Samsung Z Flip 4 में कौन सा स्मार्टफोन है बेस्ट? जानें दोनों के फीचर्स

स्मार्टफोन ब्रांड Motorola ने आज अपना नया फ्लिप सीरीज Motorola Razr 40 को भारत में लॉन्च किया है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Motorola Razr 40 और Motorola Razr 40 Ultra को एक साथ पेश किया है। मोटो के ये दोनों हैंडसेट शानदार डिजाइन और तगड़े फीचर्स के साथ आज भारतीय बाजार में एंट्री किए हैं। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 4 को टक्कर दे सकता है। आज हम आपको बताएगें कि Motorola Razr 40 और Samsung Galaxy Z Flip 4 के क्या फीचर्स हैं और यह एक दूसरे से कैसे अलग हैं। जिसकी मदद से आप इन दोनों फोल्डेबल फोन्स में से अपने लिए सही फोन का चुनाव कर सकते हैं।

motorola razr 40 vs samsung z flip 4 के फीचर्स

मोटोरोला ने अपने लेटेस्ट मोटो रेजर में हाई-एंड स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर, डुअल कैमरा, एमोलेड डिस्प्ले के साथ वायरलेस चार्जिंग जैसे खास स्पेसिफिकेशन दिया है। इस स्मार्टफोन की तुलना Samsung Galaxy Z Flip 4 से की जा रही है। इन दोनों फोन के बीच आम बात यह है कि ये दोनों फोल्डेबल फोन हैं। ये दोनों फोन शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के साथ आ रहे हैं।

Motorola Razr 40 vs Samsung Z Flip 4 में कौन सा स्मार्टफोन है बेस्ट?

कीमत

कीमत की बात करें तो मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा की भारत में शुरुआती कीमत 89,999 रुपये और वेनिला रेजर 40 की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये रखी गई है। वहीं Samsung Galaxy Z Flip4 की शुरुआती कीमत 89,999 है।

डिस्प्ले

अगर डिस्प्ले की बात करें तो Motorola Razr 40 में यूजर्स को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। वहीं Samsung Galaxy Z Flip 4 के डिस्प्ले की बात करें तो यह 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले है। यह 120 हर्ट्ज तक के रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

कैमरा

Motorola Razr 40 में फोटोग्राफी के लिए प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का जबकि सेकंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। वहीं Samsung Galaxy Z Flip4 में 12MP + 12MP का डुअल कैमरा सेटअप है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10MP का सेल्फी शूटर मिल रहा है।

बैटरी

Motorola अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए Motorola Razr 40 में 4,200mAh की बैटरी दी है। जबकि Galaxy Z Flip4 में कंपनी ने 3700mAh बैटरी दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
What is special about Motorola Razr 40 vs Samsung Z Flip 4 foldable phone, today we will tell you about many great features of these two smartphones through this article.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X