Motorola के दो नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Razr 50, Razr 50 Ultra लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
Motorola ने Razr 50 सीरीज के तहत अपने दो नए फोल्डेबल फोन घरेलू बाजार चीन में लॉन्च किया है। जिन्हें Razr 50 और Razr 50 Ultra के नाम से जाना जाएगा।
कंपनी ने Razr 50 ultra को 6.9 इंच का FHD+ फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ पेश किया है। जो एक LTPO pOLED स्क्रीन है और यह 1 से 165Hz के बीच रिफ्रेश रेट ऑफर करती है।

वहीं बाहरी डिस्प्ले 4 इंच की FHD+ pOLED स्क्रीन के साथ आ रही है, जो पिछले मोटो फोल्ड फोन की तुलना में काफी बड़ा अपग्रेड है। जबकि, Razr 50 स्मार्टफोन 6.9 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आ रहा है,
इसमें 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 3.6 इंच कवर स्क्रीन है। फिलहाल ब्रांड ने भारत में इसके लॉन्च को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है। तो चलिए आगे कंपनी के इन दोनों फोन्स की कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल्स जानते हैं।

Motorola razr 50, razr 50 Ultra स्पेक्स - मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा का कवर और मेन स्क्रीन दोनों ही LTPO OLED पैनल के साथ आ रहे हैं, जिसमें165Hz रिफ्रेश रेट और फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन मिलता है। इसका कवर स्क्रीन 4 इंच का है।
जबकि, रेजर 50 में 6.9 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है। इसमें 3.6 इंच कवर स्क्रीन दिया गया है। Razr 50 ultra में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। जबकि, Razr 50 को Dimensity 7300X चिपसेट के साथ पेश किया गया है।

Razr 50 ultra में एड्रिनो 735 GPU और 12GB तक रैम है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है। डुअल सिम की सुविधा है, जिसमें एक स्लॉट ई-सिम के लिए है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP मेन कैमरा के साथ 50MP टेलीफोटो लेंस और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि, Razr 50 में 12 GB तक रैम सपोर्ट है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर काम करता है, डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए 50MP प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Razr 50 ultra में 4000mAh की बैटरी के साथ 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलती है। यह IPX8 रेटिंग और Moto AI के साथ पेश किया गया है।
इसके अलावा इसमें AI फीचर्स भी दिए गए हैं, इस लिस्ट में AI वॉलपेपर, एआई मैजिक कनवास, एआई सुपर ज़ूम और अन्य शामिल हैं। जबकि, Razr 50 में 4200mAh की बैटरी है, जो 33W की फास्ट चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Motorola Razr 50, Razr 50 Ultra कीमत- मोटोरोला रेजर 50 के 8GB/256GB मॉडल की कीमत 3699 युआन यानी लगभग 42,500 रुपये और 12GB/512GB मॉडल 3999 युआन यानी लगभग 45,945 रुपये में पेश किया गया है। इसे ग्राहक मून वेलवेट ब्लैक, एलिफेंट ग्रे और पैशन ऑरेंज कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।
जबकि, Razr 50 Ultra के 12GB/256GB मॉडल की कीमत 5699 युआन यानी लगभग 65,470 रुपये और 12GB / 512GB मॉडल की कीमत 6199 युआन लगभग 71,220 रुपये है। इसे ग्राहक विटेंज डेनिम, मॉडर्न ग्रीन और सॉफ्ट पीच लिमिटेड एडिशन कलर ऑप्शन में खरीद सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








