Home
Mobile

Motorola razr 50 को आज 50 हजार से भी कम दाम में खरीदनें का मौका, जानें नई कीमत व ऑफर

अगर आप भी मुड़ने वाला फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन ज्यादा कीमत होने के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। जी हां, मोटरोला अपने लेटेस्ट फ्लिप फोन Razr 50 को आज बंपर छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध करा रहा है।

आपको बता दें, आज Motorola razr 50 की पहली सेल शुरू होगी। जिसके तहत आप इस मुड़ने वाले फोन को 50 हजार से भी कम दाम में खरीद सकते हैं। तो आइए आपको आगे Razr 50 ultra की नई कीमत से लेकर डिस्काउंट और स्पेक्स तक की डिटेल बताते हैं।

Motorola razr 50 को आज 50 हजार से भी कम दाम में खरीदनें का मौका

Motorola razr 50 कीमत व ऑफर- वैसे तो मोटोरोला के इस स्मार्टफोन की कीमत 64,999 रुपये है। लेकिन पहली सेल में फोन पर 5000 रुपये का कूपन या स्पेशल लॉन्च डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

इतना ही नहीं इस फोन को अगर ग्राहक Axis और IDFC बैंक कार्ड की मदद से खरीदता है तो उसे इसपर 10 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

Motorola razr 50 को आज 50 हजार से भी कम दाम में खरीदनें का मौका

उपलब्धता की बात करें तो इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon से भी ऑर्डर कर सकते हैं। इस तीन कलर ऑप्शन Spritz Orangem Beach Sand और Koala Grey में उपलब्ध कराया गया है।

Motorola razr 50 स्पेक्स-

डिस्प्ले: मोटोरोला रेजर 50 में 6.9 इंच का pOLED FHD+ AMOLED मेन डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ तकनीक और 3,000 निट्स की ब्राइटनेस ऑफर करता है। इसके अलावा इसमें 3.63 इंच का OLED FHD+ AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, HDR10 तकनीक, 1,700 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह फोन गोरिल्ला ग्लास विक्टस सिक्योरिटी से लैस है।

प्रोसेसर: इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300X प्रोसेसर शामिल किया गया है।

सॉफ्टवेयर: यह फोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी ने इसमें 3 साल के ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और 4 साल के सुरक्षा अपडेट का वादा किया है।

स्टोरेज: मोटोरोला के इस फोन में 8GB रैम और 256GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज कैपेसिटी है। इसके अलावा इसमें रैम बूस्ट 3.0 तकनीक भी मौजूद है, जो रैम की कैपेसिटी को बढ़ाती है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा शामिल किया गया है।

बैटरी: इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4,200mAh की बैटरी दी है, जो 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

अन्य फीचर्स: पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे IPX8 रेटिंग मिले हैं। यह फोन डुअल स्टीरियो स्पीकर डॉल्बी एटमोस टेक्नोलॉजी के साथ आता हैं। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Razr 50 First Sale Today Know Price And Offer Details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X