Motorola razr 50 के स्पेक्स से उठा पर्दा, MediaTek Dimensity SoC प्रोसेसर के साथ ये खास फीचर्स
Motorola जल्द ही अपना नया फोल्डेबल फोन Motorola Razr 50 को लॉन्च करने वाला है। जो पिछले साल लॉन्च हुए Motorola Razr 40 का सक्सेसर होगा। अब इस फोन को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। जिससे इस फोन की खास डिटेल्स सामने आ चुकी है।
इसे लेकर सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें यूजर्स को 6.9 इंच का OLED full-HD+ डिस्प्ले और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इस फोन को Motorola Razr 50 Ultra के साथ ही लॉन्च किया जा सकता है।

नई लीक के अनुसार Motorola Razr 50 स्मार्टफोन गीकबेंच पर नजर आया है। जिससे फोन की कई डिटेल्स पर से पर्दा उठ चुका है। लिस्टिंग के अनुसार इस फोन को 8GB तक रैम के साथ लाया जाएगा।
यह फोन Android 14 पर संचालित होगा। रिपोर्ट्स की मानें, तो गीकबेंच पर फोन को सिंगल कोर स्कोर में 1,033 प्वाइंट्स मिले हैं, जबकि मल्टी-कोर टेस्ट 2,751 प्वाइंट्स हासिल किए हैं।

गीकबेंच लिस्टिंग में इस आगामी फोन के चिपसेट को aito कोडनेम से लिस्ट किया गया है, जिसकी बेस फ्रक्वैंसी 2.00GHz की है। उम्मीद की जा रही है कि, यह कोडनेम MediaTek Dimensity 7300X प्रोसेसर का होगा। अगर ऐसा होता है तो Motorola Razr 50 स्मार्टफोन में आपको MediaTek Dimensity 7300X प्रोसेसर मिलेगा।
कथित TENAA लिस्टिंग के अनुसार मोटोरोला रेज़र 50 में कंपनी 3.6 इंच का OLED कवर डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9 इंच की OLED फुल-एचडी+ इनर स्क्रीन दे सकती है। सामने आई जानकारी के अनुसार इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा।

जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ ही इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 3,950mAh की बैटरी दे सकती है।
Motorola Razr 50 की लीक कीमत - मोटोरोला रेजर 50 की कीमत यूएस में $699 (करीब 58,000 रुपये) तय की जा सकती है। यह मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा के साथ जून में दस्तक दे सकता है।
उम्मीद है कि, मोटोरोला के इस फोन को यूएस और कनाडा में मोटोरोला रेजर 2024 नाम से पेश किया जाएगा। फिलहाल भारत में इसकी कीमत क्या होगी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








