Motorola Razr 50 Ultra और Edge 50 Neo नए कलर में लॉन्च, जानें कीमत व उपलब्धता
Motorola ने Razr 50 Ultra और Edge 50 Neo के लिए नया कलर ऑप्शन Mocha Mousse पेश किया है, जो पैनटोन कलर ऑफ द ईयर 2025 है। इस आकर्षक नए कलर के बावजूद दोनों फोन्स की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मोटोरोला के अनुसार ये मॉडल्स कुछ चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में उपलब्ध होंगे। तो आइए आपको इनकी कीमत व उपलब्धता की डिटेल्स बताते हैं।
नए कलर वेरिएंट की कीमत और उपलब्धता की बात करें तो नए Mocha Mousse वेरिएंट को मौजूदा कीमत पर ही दुनिया भर के चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा। मोटोरोला इंडिया की वेबसाइट पर इन वेरिएंट्स को दिखाया गया है, जिससे यह हिंट मिलता है कि, ये बहुत जल्द भारतीय बाजार में भी उपलब्ध होंगे।

मोटोरोला में डिजाइन के उपाध्यक्ष रूबेन कैस्टानो ने इन नए कलर पर जोर देते हुए कहा कि, यह कलर जीवन के सरल सुखों का आनंद लेने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे बताया कि, यह शेड अपने गर्म और आरामदायक सार से संवेदनशीलता को दर्शाता है और कॉफी ग्राउंड से बने नए सॉफ्ट इनले के निर्माण में भी प्रेरणादायक रहा है।
मोटोरोला ने Mocha Mousse को इसके बहुमुखी और स्टाइलिश डिजाइन के कारण अपने दो फोन्स शामिल किया है, जिससे कस्टमर्स को ज्यादा कलर ऑप्शन मिलते हैं। कंपनी ने पैनटोन कलर ऑफ द ईयर 2025 और पैनटोन के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी पर गर्व जताया है। पैनटोन कलर इंस्टीट्यूट की उपाध्यक्ष लॉरी प्रेसमैन ने भी इस सहयोग को लेकर अपने विचार शेयर किए।
Motorola Razr 50 Ultra फीचर्स
भारत में 79,999 रुपये में उपलब्ध है। इसमें प्राइमरी डिस्प्ले 6.9 इंच की LTPO pOLED स्क्रीन दी गई है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 SoC दी गई है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, डुअल ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा 32MP का हाई-रेजोल्यूशन सेल्फी कैमरा शामिल है।
Motorola Edge 50 Neo के फीचर्स
मोटोरोला एज 50 नियो भारत में 23,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इसके फीचर्स की बाचत करें तो इसमें आपको 6.4-इंच का pOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 SoC से संचालित है। जिसमें फोटोग्राफी के लिए OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा , 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 108MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications








