Motorola नया फोल्डेबल फोन जल्द करने जा रहा लॉन्च, डिटेल्स आए सामने
Motorola Upcoming Smartphone: चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला (Motorola) जल्द ही अपना नया फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसे रेजर 50 अल्ट्रा (Motorola Razr 50 Ultra) के नाम से पेश किया जाएगा।
यह फोन मार्केट में पहले से पेश रेजर 40 अल्ट्रा (Razr 40 Ultra) के सक्सेसर के तौर पर बाजार में दस्तक देगा। अभी हाल ही में इस आगामी फोन को यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन (EEC) सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है।

फिलहाल इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वेबसाइट भी इस फोन के नाम अभी खुलासा नहीं की है। लेकिन अब तक सामने आई कई लीक्स की मानें तो यह आगामी फोन Motorola Razr 50 Ultra ही हो सकता है। तो चलिए आपको आगे इसकी डिटेल्स बताते हैं।
यहां आया नजर: इस आगामी मोटोरोला स्मार्टफोन को मॉडल नंबर XT2453-1 के साथ EEC वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। जो पिछले साल के मोटोरोला एज 40 अल्ट्रा के मॉडल नंबर के जैसे ही है। इसके साथ ही हाल ही में एक रिपोर्ट में 'मोटोरोला ग्लोरी' कोडनेम डिवाइस भी सामने आ चुका है। वहीं इसका एक लीक रेंडर भी सामने आया था। जिसमें हिंट मिला था कि, मोटोरोला अपने नए फ्लिप स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।

Motorola Razr 40 Ultra के स्पेसिफिकेशन: मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा में 6.9 इंच की फोल्डेबल pOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें फुलएचडी+ रेजॉलूशन दी गई है। वहीं इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 3.6 इंच POLED डिस्प्ले पैनल भी दिया है। जिसकी स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज और रेजॉल्यूशन 1056×1066 पिक्सल है।
मोटो ने अपने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया है। जो 8जीबी रैम और 256जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ड्यूल कैमरा दिया गया है। इसके कैमरे के लिए कटआउट और एलईडी फ्लैश भी इसमें शामिल है।

इसका कैमरा OIS सपोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल के मेन कैमरा और 13 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा से लैस है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 3800mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड और 8W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करने में सक्षम है।


Click it and Unblock the Notifications








