Motorola Razr 50 Ultra पर मिल रहा 30000 तक का डिस्काउंट; बस अप्लाई करना होगा ये ऑफर
Motorola Razr 50 Ultra Discount: अगर आप लंबे समय से एक प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। Motorola का पिछली पीढ़ी वाला फ्लिप फोन Razr 50 Ultra अब जबरदस्त डिस्काउंट पर अमेजन पर उपलब्ध है। कभी लगभग 1 लाख रुपये की कीमत वाला यह स्टाइलिश डिवाइस अब सिर्फ 69,990 रुपये में मिल रहा है। यानी आपको लगभग 30,009 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
इतना ही नहीं, एक एक्स्ट्रा फ्री गिफ्ट इस डील को और भी खास बनाता है। आपको इस डिवाइस से साथ Moto Buds+ मिलेंगे, जिसकी कीमत ₹5,999 है। यानी आपको स्मार्टफोन के साथ प्रीमियम ईयरबड्स भी बिल्कुल फ्री मिल रहे हैं।

अमेजन डील की खास बातें
इस फोन की लॉन्च कीमत 99,999 रुपये थी, जिसे अब 69,990 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। यानी आपको लगभग 30000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा आपको इस डिवाइस पर Moto Buds+ फ्री गिफ्ट मिलेगा, जिसकी कीमत 5,999 रुपये है।
इसके अलावा आपको फोन पर कैशबैक ऑफर मिल रहा है। आपको Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 5% कैशबैक मिल रहा है, जो केवल प्राइम मेंबर्स के लिए है। यह सीमित समय के लिए उपलब्ध ऑफर है, यानी जल्द ही समाप्त हो सकता है।
Motorola Razr 50 Ultra के शानदार फीचर्स
डिस्प्ले और डिजाइन
- Motorola Razr 50 Ultra का डिजाइन एक प्रीमियम और मॉडर्न फोल्डेबल स्मार्टफोन जैसा है।
- इसमें दो डिस्प्ले दिए गए हैं जिसमें कवर स्क्रीन 4 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
- इसका इनर डिस्प्ले 6.9 इंच फुल HD+ फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले है।
- फोन के डिस्प्ले में 165Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट मिलता है।
- इसके साथ ही फोन में 2400 निट्स पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन भी है।
परफॉर्मेंस
इसमें पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के टास्क से लेकर हाई-एंड गेमिंग तक बड़ी आसानी से संभाल सकता है। साथ में 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज है, जिससे स्टोरेज की कोई चिंता नहीं रह जाती है।
कैमरा सिस्टम
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा और 50MP टेलीफोटो लेंस शामिल है।
इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, मुख्य स्क्रीन के अंदर 32MP फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
इस फोन 4000 mAh की बैटरी है, जिसे 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ जोड़ा गया है।
डील क्यों है खास?
आज की तारीख में जब फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की कीमत ₹1 लाख से ऊपर जाती है, ऐसे में Motorola Razr 50 Ultra जैसे प्रीमियम डिवाइस को ₹70,000 से कम में खरीदना एक शानदार मौका है। ऊपर से Moto Buds+ और कैशबैक ऑफर इस डील को और भी लाजवाब बना देते हैं।
क्या आप यह स्मार्टफोन खरीदें?
अगर आप स्टाइल, परफॉर्मेंस और इनोवेशन को एक साथ चाहते हैं, तो यह फोन आपके लिए एकदम परफेक्ट है। खासकर उस समय जब नया मॉडल (Razr 60 Ultra) मार्केट में आने के बाद पुराना मॉडल इतनी बड़ी छूट में मिल रहा हो। ध्यान रखें, यह एक लिमिटेड-टाइम ऑफर है। डील खत्म होने से पहले खरीदारी करना समझदारी होगी।


Click it and Unblock the Notifications








