Motorola Razr 50 Ultra की भारत में अमेजन के जरिए होगी बिक्री,जल्द देगा दस्तक
Motorola Razr 50 Ultra Launching Soon in India: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Motorola अपने Razr 50 Ultra फोल्डेबल स्मार्टफोन को जल्द ही भारतीय बाजार में भी लॉन्च करेगा।
इसके आने से पहले ही यह कंफर्म हो चुका है कि, इस फोन की बिक्री देश में ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon के जरिए होगी । फिलहाल इस आगामी फोन के कुछ आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स की भी डिटेल सामने आई है।

इसके लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इस फोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। बता दें, Motorola Razr 50 Ultra में आपको एक्शन शॉट, इंटेलिजेंट ऑटो फोकस ट्रैकिंग, एडैप्टिव स्टैबलाइजेशन, स्टाइल सिंक, AI मैजिक कैनवस और फोटो एनहांसमेंट प्रो, सुपर जूम के साथ कलर ऑप्टिमाइजेशन जैसे कई एडवांस फीचर्स मिलेंगे।
हालांकि, आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर माइक्रोसाइट पर कोई कंटेंट नहीं है, लेकिन यह Motorola Razr 50 Ultra के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में दिया गया है। जिससे यह हिंट मिलता है कि, कंपनी अपने अगले Razr फोल्डेबल स्मार्टफोन को देश में जल्द ही लॉन्च कर सकती है, जिसकी बिक्री अमेजन के जरिए की जाएगी।

गौरतलब है कि, मोटोरोला के इस Razr 50 Ultra फोन को 25 जून को चीन में लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद यह भारत में भी दस्तक दे सकता है। टिप्सटर Steve Hemmerstoffer (@onleaks) ने हाल ही में Motorola Razr 50 Ultra के स्पेसिफिकेशंस और कीमत की डिटेल्स लीक की थी।
जिनके अनुसार इसके 12 GB रैम और 256 GB की स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 यूरो यानी (करीब 83,000 रुपये) है। यानी कि, पिछले ,साल लॉन्च हुए Razr 40 Ultra के समान ही कीमत है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे मिडनाइट ब्लू, हॉट पिंक और स्प्रिंग ग्रीन रंगों में लाया जा सकता है।

खासियतों की बात करें तो इसमें 6.9 इंच (1,080 x 2,640 पिक्सल) OLED डिस्प्ले और 3.6 इंच का कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 मिल सकता है। जो 12GB तक रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मिलगेा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट दिया जा सकता है। इसके साथ ही Motorola Razr 50 Ultra को पावर देने के लिए इसमें 4,000 mAh की बैटरी मिलेगी, जो USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








