Motorola Razr 50 Ultra की कीमत का लॉन्च से पहले खुलासा, इन तगड़े फीचर्स से होगा लैस
Motorola Razr 50 Ultra Price: मार्केट में जल्द ही मोटोरोला का नया स्मार्टफोन Motorola Razr 50 Ultra दस्तक देने वाला है। अपने इस आगामी फोन की लॉन्चिंग में कंपनी जुटी हुई है।
यह फोन Motorola Razr 40 Ultra की जगह लेगा। फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्चिंग डेट को कंफर्म नहीं किया है, लेकिन हाल ही में मोटोरोला के इस आगामी फोन की कीमत का खुलासा हो चुका है।

दरअसल लॉन्च से पहले इस फोन को एक यूरोपीय रिटेलर साइट पर स्पॉट किया गया है। जिसमें इस फोन को तीन कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है। बता दें, मोटोरोला रेजर + 2024 के मॉनिकर के साथ मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा को कुछ सेलेक्टेड ग्लोबल बाजारों में पेश होगा।
जैसा कि, हमने आपको बताया कि, इस आगामी फोन की कीमत का खुलासा हुो चुका है। रिपो्सर्ट की मानें तो मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा को 1200 यूरो यानी (करीब 1,07,971 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह कीमत इसके 12GB / 512GB स्टोरेज वेरिएंट की हो सकती है।

इसके साथ ही मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा को दूसरे रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में भी उपलब्ध कराया जा सकता है। यह फोन नीले, हरे और पीच फज कलर ऑप्शन में लॉन्च किए जा सकते हैं। इस फोन को EEC वेबसाइट पर मॉडल नंबर XT2453-1 के साथ भी स्पॉट किया जा चुका है।
Motorola Razr 50 Ultra के स्पेक्स- मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा को लेकर अब तक सामने आए फीचर्स के बारे में आइए आगे जानते हैं। ऑनलाइन सामने आई जानकारी के अनुसार रेजर 50 अल्ट्रा में होल पंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप भी मिल सकता है।

इस मार्केट में मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा। जिसे भारतीय बाजार में पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9-इंच फुल-HD+ pOLED इनर डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3.6-इंच pOLED आउटर डिस्प्ले दिया गया है।
इसके साथ ही इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,800mAh की बैटरी दी है। कीमत की बात करें तो इसके 8GB/ 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








