Home
Mobile

Motorola Razr 50 Ultra भारत में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 SoC, दो 165Hz OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च

Motorola Razr 50 Ultra Price in India: मोटोरोला ने अपने भारतीय ग्राहकों के इंतजार को खत्म करते हुए, अपना नया डुअल-डिस्प्ले फ्लिप हैंडसेट रेजर 50 अल्ट्रा (Motorola Razr 50 Ultra) लॉन्च कर दिया है।

कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन AI फीचर के साथ आता है, जो फ्लिप डिवाइस पर सबसे बड़ी कवर स्क्रीन होने का दावा करता है। इसके अलावा रेजर 50 अल्ट्रा ने भारतीय बाजार में मोटो बड्स+ को भी पेश किया है।

Motorola Razr 50 Ultra भारत में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 SoC के साथ लॉन्च

मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट, IPX8 रेटिंग और वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 4,000mAh की बैटरी से लैस है। बता दें, मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा को पिछले महीने ही कंपनी ने चीनी और चुनिंदा वैश्विक बाजारों में किफायती रेजर 50 मॉडल के साथ पेश किया था।

Motorola Razr 50 Ultra की भारत में कीमत व उपलब्धता- मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा को फिलहाल सिंगल वेरिएंट में लाया गया है। इसके 12GB/ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे मिडनाइट ब्लू, स्प्रिंग ग्रीन और पीच फज़ कलर उपलब्ध कराया गया है।

Motorola Razr 50 Ultra भारत में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 SoC के साथ लॉन्च

यह देश में Amazon Prime Day 2024 सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जो 20 जुलाई से 21 जुलाई तक चलने वाली है। इसे Motorola.in और रिलायंस डिजिटल सहित प्रमुख रिटेल स्टोर के माध्यम से ग्राहक खरीदा सकेंगे।

कंपनी अपने ग्राहकों के लिए 5,000 रुपये का खास अर्ली बर्ड डिस्काउंट दे रही है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 94,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा, ग्राहक कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड से इसका पेमेंट कर इस पर 5,000 रुपये तक की तत्काल बैंक छूट का लाभ उठा सकते हैं। नो-कॉस्ट EMI विकल्प 5,000 रुपये प्रति माह से शुरू होते हैं। इसके अलावा, Jio की ओर से बंडल ऑफर भी हैं।

Motorola Razr 50 Ultra भारत में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 SoC के साथ लॉन्च

Motorola Razr 50 Ultra स्पेसिफिकेशन- मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा में 6.9 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,640 पिक्सल) LTPO pOLED इनर डिस्प्ले है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 413ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। इसमें एक डुअल-सिम (नैनो सिम+ ईसिम) है, जो एंड्रॉइड 14 पर चलता है।

रेजर 50 अल्ट्रा के कवर डिस्प्ले में 4 इंच (1,080x1,272 पिक्सल) LTPO pOLED पैनल है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन और पीछे की तरफ वेगन लेदर कोटिंग है। इसका फ्रेम एल्युमिनियम से तैयार किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा में डुअल आउटर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 50-मेगापिक्सल का टेलीफ़ोटो कैमरा शामिल है। फोल्डेबल फोन में इनर डिस्प्ले पर 32-मेगापिक्सल का कैमरा भी है।

कंपनी की मानें तो कैमरा सेटअप अलग-अलग शूटिंग मोड और अलग-अलग AI-पावर्ड टूल जैसे एक्शन इंजन, ऑटो स्माइल कैप्चर और जेस्चर कैप्चर को सपोर्ट करने में सक्षम है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4,000mAh की बैटरी दी है, जो 45W फ़ास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी फोन को 68W चार्जर के साथ शिप करती है

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ, GPS, A-GPS, NFC और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। फोन में तीन माइक्रोफोन शामिल हैं और इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, साथ ही सॉफ्टवेयर-आधारित फेस अनलॉक फीचर भी है। खोलने पर इसका माप 73.99 x 171.42 x 7.09 मिमी और फोल्ड करने पर 73.99 x 88.09x 15.32 मिमी है, और इसका वजन 189 ग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Razr 50 Ultra With Snapdragon 8s Gen 3 SoC Launched in India Check Price, Specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X