Home
Mobile

यूनिक पॉलिश्ड फिनिश के साथ Motorola का नया Razr 50 White Lover Edition लॉन्च

टेक कंपनी Motorola ने अपने लोकप्रिय फोल्डेबल स्मार्टफोन का एक खास वर्जन Moto Razr 50 White Lover Edition लॉन्च किया है। इस एडिशन को खास उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो स्टाइलिश और बेहतरीन लुक वाला फोन चाहते हैं।

Motorola Razr 50 White Lover Edition खासियत- इस लिमिटेड एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसके बैक कवर पर पियरलेसेंट माइका टेक्सचर है, जो डिवाइस को एक यूनिक और पॉलिश फिनिश देता है। फोन की बॉडी कंपोजिट मटीरियल से तैयार किया गया है, जो इसे हल्का और टिकाऊ बनाती है।

Motorola का नया Razr 50 White Lover Edition लॉन्च, जानें कीमत

परफॉरमेंस के मामले में मोटो रेजर 50 मीडियाटेक डाइमेंशन 7300X प्रोसेसर पर चलता है, जो मल्टीटास्किंग और ऐप हैंडलिंग ऑफर करता है। फोटोग्राफी और वीडियो के लिए इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP का मेन कैमरा और एक्सटेंडें शॉट्स के लिए 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल रहा है।

मोटो रेजर 50 की 3.6 इंच की OLED बाहरी स्क्रीन स्मूथ स्क्रॉलिंग और क्विक टच रिस्पॉन्स के लिए 144Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। यह HDR10+ सर्टिफाइड है, जो वाइवरेंड कलर क्वालिटी और डार्क कंट्रास्ट को सुनिश्चित करता है।

Moto razr 50 का यह एडीशन 4200mAh की बैटरी से लैस है, जो वायर्ड और वायरलेस दोनों तरह की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है। इसमें IPX8 वाटर रेसिस्टेंस है। यूजर के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए इस डिवाइस में रीयल-टाइम ट्रांसलेशन, इमेज रिकग्निशन और स्मार्ट स्क्रीन रिकग्निशन जैसी AI-संचालित फैसलिटी दी गई हैं।

कीमत व उपलब्धता- Moto razr 50 "व्हाइट लवर लिमिटेड एडिशन" की कीमत 3,599 युआन (~ $506) है और इसे फिलहाल चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया है।

Source

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Razr 50 White Lover Edition Launched Know Price And Availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X