Motorola Razr 50D फोल्डेबल की इस दिन होने जा रही धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स
जापानी मोबाइल ऑपरेटर NTT DOCOMO ने Motorola Razr 50D फोल्डेबल फोन की लॉन्च डेट का खुलासा किया है। यह फोन डिजाइन में क्लैमशेल स्टाइल का है, जिसमें एक बड़ा बाहरी डिस्प्ले और IPX8 पानी प्रतिरोध रेटिंग दी गई है। यह सितंबर में भारत में लॉन्च हुए Razr 50 के समान दिखता है।
Motorola Razr 50D फोल्डेबल स्मार्टफोन जापान में 19 दिसंबर को दस्तक देने जा रहा है। यह फोन NTT DOCOMO की वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है और बेज कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 114,950 जापानी येन (करीब 64,000 रुपये) रखी गई है।

Motorola Razr 50D के लिए कंपनी ने खास EMI स्कीन पेश की है। ग्राहक इसे 23 महीने की EMI पर 2,587 जापानी येन (लगभग 1,500 रुपये) में खरीद सकते हैं। फोन को सही कंडीशन में वापस करने पर इसकी टोटल 59,501 जापानी येन (करीब 33,000 रुपये) होगी। यहि ग्राहक फोन रखना चाहते हैं, तो उन्हें बाकी के
55,440 जापानी येन (लगभग 31,000 रुपये) का भुगतान करना होगा।
आपको बता दें, Motorola Razr 50D की प्री-ऑर्डर बुकिंग 13 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। कंपनी ने इस फोन के लिए दो केस ऑप्शन विगन लेदर फिनिश और ट्रिटेन (हार्ड केस) में पेश किए हैं।
Motorola Razr 50D स्मार्टफोन में 6.9-इंच FHD+ pOLED डिस्प्ले हैं, जो Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें 3.6 इंच की आउटर डिस्प्ले मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो 50MP+13MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP कैमरा दिया गया है।
फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध होगा। यह IPX8 रेटिंग, वायरलेस चार्जिंग, Hi-Res ऑडियो, Dolby Atmos, स्टीरियो स्पीकर और Style Sync AI जैसे प्रीमियम फीचर्स से लैस है।


Click it and Unblock the Notifications








