Motorola Razr 60 ने मीडियाटेक डाइमेंशन 7400X चिपसेट के साथ ली मार्केट में एंट्री; चेक करें फीचर्स
Motorola Razr 60 Launch India: जानी-मानी कंपनी मोटोरोला ने भारत में अपने लेटेस्ट फोल्डेबल फोन को लॉन्च कर दिया है। हम Motorola Razr 60 की बात कर रहे हैं। इसे 3.6 इंच के pOLED कवर डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसमें 90 Hz रिफ्रेश रेट और 1,700 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है।
इस फोन को 50,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया गया है। फोन में 6.9 इंच का LTPO pOLED मेन डिस्प्ले है, जिसमें 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 120 Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ है। आइए इस फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Motorola Razr 60 की कीमत
मोटोरोला ने हाल ही में भारत में कंपनी के लेटेस्ट फ्लिप फोन Razr 60 को लॉन्च किया है। मोटोरोला Razr 60 पैनटोन जिब्राल्टर सी, पैनटोन स्प्रिंग बड और पैनटोन लाइटेस्ट स्काई कलर ऑप्शन में आता है।
फोन की कीमत की बात करें तो इसे सिंगल 8GB + 256GB मॉडल में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 49,999 रुपये है।
अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो 4 जून से मोटोरोला डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर से उपलब्ध होगा।
Motorola Razr 60 के फीचर्स
डिस्प्ले
- 90Hz रिफ्रेश रेट
- 3.63-इंच की बाहरी pOLED स्क्रीन
- 6.9 इंच का LTPO pOLED मेन डिस्प्ले
- 120 Hz रिफ्रेश रेट
- HDR10+
- 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस
- DCI-P3 कलर गैमट
- कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन
प्रोसेसर
- मीडियाटेक डाइमेंशन 7400X 4nm प्रोसेसर
- माली-G615 MC2 GPU
- 8GB LPDDR4X RAM
- 256GB UFS 2.2 स्टोरेज
- डुअल सिम
- एंड्रॉइड 15
कैमरा
- 50MP का मेन कैमरा
- 13MP का अल्ट्रा-वाइड
- 32MP का फ्रंट कैमरा
- 100% ट्रू कलर कैमरा
- 30fps पर 4K वीडियो
बैटरी
- 4500mAh बैटरी
- 30W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग
- 15W वायरलेस चार्जिंग
अन्य फीचर्स
- USB टाइप-C ऑडियो
- स्टीरियो स्पीकर
- डॉल्बी एटमॉस
- साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर
- धूल और पानी प्रतिरोधी (IP48)
- 5G SA/NSA
- डुअल 4G VoLTE
- Wi-Fi 6E 802.11ax (2.4GHz/5GHz) MIMO
- ब्लूटूथ 5.3, GPS


Click it and Unblock the Notifications








