Home
Mobile

Motorola Razr 60 सीरीज में मिलेंगे नए कलर ऑप्शन; डिजाइन भी होगा खास

Motorola Razr 60 Series Launch: जानी-मानी स्मार्टफोन कंपनी मोटोरोला अपनी लेटेस्ट फोल्डेबल सीरीज Motorola Razr 60 को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। ये डिवाइस ग्लोबल लेवल पर 24 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च से केवल एक दिन पहले ही Motorola Razr 60 के कलर और डिजाइन को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है।

जानकारी मिली है कि यह फोन अपने पिछले मॉडल Motorola Razr 50 से काफी मिलता-जुलता है। यहां तक कि इसके कलर और फिनिश में भी केवल मामूली बदलाव किए जाएंगे। आइए जानते हैं कि इस फ्लैगशिप-ग्रेड फोल्डेबल को किन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

नए कलर ऑप्शन के साथ आएगी Motorola Razr 60 सीरीज

Motorola Razr 60 का डिजाइन

फेमस लीकस्टर EVLeaks ने कुछ मार्केटिंग इमेज शेयर की हैं, जिसमें हमें अलग-अलग एंगल से स्टैंडर्ड Motorola Razr 60 डिवाइस दिखाई दे रहा है।

इस इमेज में एक बात साफ हो गई है कि इसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसमें पैनटोन जिब्राल्टर सी (नीला), पैनटोन लाइटेस्ट स्काई (सफेद) और स्प्रिंग बड (हरा) कलर शामिल होंगे।

नीले रंग के वेरिएंट में नायलॉन-बेस्ड फिनिश है, जबकि हरे रंग के वेरिएंट में पिछले मॉडल की तरह फॉक्स वेगन लेदर फिनिश हो सकता है।

Motorola Razr 60 में क्या खास

डिस्प्ले: TENAA लिस्टिंग में पता चला है कि इसमें 6.9-इंच OLED का मेन डिस्प्ले हो सकता है। वहीं बाहरी डिस्प्ले 3.63 इंच तक का होने का अनुमान है। डिस्प्ले के मामले में ये मोटोरोला रेजर 50 डिस्प्ले से मेल खाता है।

कैमरा: फोन में आपको 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP मुख्य कैमरा और 13MP अल्ट्रावाइड स्नैपर मिल सकता है। जबकि इंटरनल स्क्रीन में 32MP सेल्फी लेने की बात सामने आई है।

प्रोसेसर: इस फोल्डेबल फोन में 2.75GHz फ्रीक्वेंसी वाला MediaTek डाइमेंशन 7400x प्रोसेसर मिल सकता है। बता दें कि ये डिवाइस Android 15-बेस्ड Hello UI पर काम करेगा।

स्टोरेज: मोटोरोला फोन 8GB/ 12GB/ 16GB/ 18GB रैम ऑप्शन और 128GB/ 256GB/ 512GB/ 1TB स्टोरेज ऑप्शन दिए जा सकते हैं।

बैटरी: जहां तक बैटरी का सवाल है, फोन के अंदर 4,500mAh की डुअल-सेल बैटरी हो सकती है। इसे 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Razr 60 series launch date color option design leaked features specification
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X