Motorola के ये धाकड़ फोन जल्द होंगे लॉन्च; अगले हफ्ते कई प्रोडक्ट लाएगी कंपनी
Motorola Razr 60 series launch: Motorola ने अपने कस्टमर्स के लिए अगले हफ्ते कई डिवाइस लाने की तैयारी की है। इस लिस्ट में कई नाम शामिल हैं, जिसमें मोटोरोला एज 60 स्टाइलस, टैबलेट और लैपटॉप लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। अब नई रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि इस महीने के अंत में ग्लोबल मार्केट में कंपनी अपने नेक्स्ट जेन क्लैमशेल फ्लिप फोन और स्लैब फोन लाने की तैयारी कर रही है।
हालांकि अभी आने वाले डिवाइस के नाम स्पष्ट नहीं किए गए हैं, लेकिन टीजर मोटोरोला रेजर 60 सीरीज और मोटोरोला एज 60 प्रो के लॉन्च की तरफ इशारा कर रहा है। आइए इन डिवाइस के बारे में जानते हैं।

मोटोरोला रेजर 60 सीरीज होगी लॉन्च
मोटोरोला ने पुष्टि की है कि आने वाले डिवाइस 24 अप्रैल को लॉन्च होंगे। कंपनी ने अपने एक्स पर एक छोटा सा टीजर वीडियो शेयर किया है, जिसमें आप दो डिवाइस देख सकते हैं जो क्लैमशेल फ्लिप फोन से शुरू होते हैं और स्लैब फोन में बदल जाते हैं।
इसलिए, इन फोन के मोटोरोला रेजर 60 सीरीज और एज 60 प्रो होने की उम्मीद है। हालांकि ब्रांड पिछले मॉडल की तरह ही रेजर 60 अल्ट्रा और रेजर 60 दोनों को एक ही इवेंट में लॉन्च करेगा या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
टीजर में आने वाले फोन के लेदर और वुड फिनिश और कलर ऑप्शन के बारे में भी बताया गया है। इसके अलावा वीडियो में अंत में AI के बारे में बताया गया है, जिससे पता चलता है कि Razr 60 सीरीज और Edge 60 Pro में AI फीचर शामिल होंगे।
Motorola Razr 60 सीरीज के फीचर्स
- Motorola Razr 60 Ultra के हाल ही में लीक हुए रेंडर में 5 कलर ऑप्शन सामने आए हैं।
- ये फोन काला, लाल, वुड, हरा और गुलाबी कलर ऑप्शन में आते हैं।
- इनको विगन लेदर और वुडन फिनिश के साथ पेश किया जाएगा।
- रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है कि इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिल सकता है।
- इसमें 67W फास्ट चार्जिंग के लिए 4,540mAh की बैटरी होगी।
- अल्ट्रा मॉडल में अपने पिछले मॉडल की तरह ही 6.96-इंच का आंतरिक और 4-इंच का बाहरी डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ रहने की उम्मीद है।
- इसमें दो 50MP के रियर कैमरे और 50MP का सेल्फी स्नैपर होगा।
- इसके अलावा TENAA सर्टिफिकेशन में पता चला कि Razr 60 में डाइमेंशन 7400 प्रोसेसर मिल सकता है।
- इसमें अल्ट्रा मॉडल की तुलना में 50MP+13MP का रियर कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट स्नैपर होने की उम्मीद है।
Motorola Edge 60 Pro के फीचर्स
- Motorola Edge 60 Pro की बात करें तो ये डिवाइस एक नए हार्डवेयर बटन और एक कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आ सकता है।
- इसका पहला बटन कई टूल्स और AI-पावर्ड फीचर्स को एक्सेस करने में मदद कर सकता है।
- इस फोन को स्पार्कलिंग ग्रेप, शैडो (ग्रीन) और डैजलिंग ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
- बैटरी की बात करें तो इसमें 5,100mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
- इसके अलावा इस फोन में 12GB रैम के साथ डाइमेंशन 8350 प्रोसेसर हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








