Motorola Razr 60 Swarovski Edition: टेक्नोलॉजी और लग्जरी का अनोखा मेल, जानें कीमत और फीचर्स
Motorola Razr 60 Swarovski Edition: भारत का प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार अब सिर्फ परफॉर्मेंस या फीचर्स तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ब्रांड्स यूजर्स की पर्सनल स्टाइल और लक्ज़री को भी ध्यान में रखकर डिवाइसेज़ लॉन्च कर रहे हैं। इसी दिशा में मोटोराला ने अपने फ्लिप फोन Razr 60 और Moto Buds Loop को Swarovski क्रिस्टल्स से सजाकर 'The Brilliant Collection' के तहत पेश किया है।
यह न केवल टेक्नोलॉजी और ज्वेलरी का अनोखा मेल है, बल्कि यह स्मार्टफोन इंडस्ट्री में एक नए ट्रेंड की शुरुआत भी कर सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Motorola Collections का पहला चैप्टर
मोटोराला ने हाल ही में Motorola Collections नाम से एक नया इनिशिएटिव शुरू किया है। इसके तहत कंपनी ऐसी प्रीमियम डिवाइसेज पेश करेगी, जो किसी खास थीम, डिजाइन ट्रेंड या ब्रांड कोलैबोरेशन से जुड़ी होंगी। 'The Brilliant Collection' इस पहल का पहला पार्ट है, जिसमें Swarovski क्रिस्टल्स की चमक और मोटोराला की टेक्नोलॉजी को एक साथ जोड़ा गया है।
Razr 60 का लक्जरी अवतार
फोल्डेबल फोन सेगमेंट में Razr सीरीज़ पहले ही अपनी अलग पहचान बना चुकी है। लेकिन Razr 60 Ice Melt Edition इस पहचान को और भी खास बनाता है। इसमें PANTONE Ice Melt कलर, लेदर-इंस्पायर्ड 3D क्विल्टेड पैटर्न फिनिश और 35 हाथ से जड़े Swarovski क्रिस्टल्स लगे हैं।
सबसे खास है हिंज पर लगा बड़ा 26-फेसट क्रिस्टल, जो फोन को ज्वेलरी जैसी शाइन देता है। वॉल्यूम बटन भी क्रिस्टल-इंस्पायर्ड डिजाइन में तैयार किए गए हैं। इसके साथ मिलने वाला क्रॉसबॉडी केस इसे और भी स्टाइलिश बनाता है।
Moto Buds Loop भी हुए ग्लैमरस
सिर्फ फोन ही नहीं, बल्कि मोटोराला ने अपने Moto Buds Loop को भी इस कलेक्शन का हिस्सा बनाया है। पहले फ्रेंच ओक फिनिश में आए ये ईयरबड्स अब सिल्वर और गोल्ड कलरवे में Swarovski क्रिस्टल्स से सजे हैं। इनमें Bose ऑडियो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो इन्हें लक्ज़री और प्रीमियम ऑडियो का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाता है।
प्राइसिंग और एवेलिबिलिटी
Motorola Razr 60 Ice Melt Edition (8GB + 256GB) की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है।
Swarovski क्रिस्टल्स वाले Moto Buds Loop Silver Edition की कीमत 24,999 रुपये है। दोनों प्रोडक्ट्स की बिक्री 11 सितंबर से फ्लिपकार्ट, motorola.in और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।
टेक या फैशन?
अक्सर स्मार्टफोन लॉन्च पर चर्चा कैमरा, बैटरी या प्रोसेसर तक सिमट जाती है। लेकिन Razr 60 'The Brilliant Collection' यह सवाल उठाता है - क्या अब स्मार्टफोन भी फैशन स्टेटमेंट बनने लगे हैं? लक्ज़री ब्रांड्स जैसे Louis Vuitton, Dior या Gucci की तरह मोटोराला ने दिखा दिया है कि टेक कंपनियां भी यूजर्स की पर्सनल स्टाइल से जुड़ सकती हैं। यह कदम खासतौर पर उन ग्राहकों को टारगेट करता है जो एक्सक्लूसिव और पर्सनलाइज्ड टेक्नोलॉजी पसंद करते हैं।
Razr 60 और Moto Buds Loop का Swarovski एडिशन यह साबित करता है कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री अब फीचर्स की रेस से आगे बढ़कर डिजाइन और प्रीमियम अपील की ओर भी बढ़ रही है। मोटोराला ने इस कलेक्शन के जरिए न केवल अपने प्रोडक्ट्स को लक्ज़री टच दिया है, बल्कि यह ट्रेंड भी सेट कर दिया है कि आने वाले समय में स्मार्टफोन और वियरेबल्स भी फैशन एक्सेसरीज की तरह देखे जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








