आ गया Motorola का धाकड़ फोल्डेबल फोन, दो डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर से लैस; इतनी है कीमत
Motorola Razr 60 Ultra स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह पिछले साल के Razr 50 Ultra का सक्सेसर है। इसमें कई कमाल के अपग्रेड फीचर्स दिए गए हैं। यह पहला फोल्डेबल फोन है, जिसे Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लाया गया है।
कंपनी ने कहा है कि इसकी हिंज पहले से बेहतर की गई है। फोन को किन खूबियों के साथ लाया गया है और इसकी कीमत कितनी रखी गई है, साथ ही सेल कब से लाइव होगी। सब यहां बताएंगे।

Mototola Razr 60 Ultra प्राइस और सेल
नया मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा केवल एक वेरिएंट में आया है, जिसकी कीमत 99,999 रुपये है। 16GB + 512GB स्टोरेज वाले फोन पर चुनिंदा बैंकों के कार्ड से पेमेंट करने पर 10,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इस पर 12 महीने के लिए नो-कॉस्ट-ईएमआई का ऑप्शन भी अवेलेबल है।
फोल्डेबल फोन की सेल 21 मई दोपहर 12 बजे से अमेजन, रिलायंस डिजिटल और कंपनी की वेबसाइट पर शुरू होगी। साथ में ऑफलाइन भी इसे बेचा जाएगा। फोन वीगन लैदर फिनिश के साथ रियो रेड, स्क्रैब और माउंटेन ट्रेल कलर में आता है।
Motorola Razr 60 Ultra स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर- फोल्डेबल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है जिसे एड्रेनो GPU के साथ जोड़ा गया है।
OS- यह तीन साल के OS अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी पैच के साथ Android 15 OS पर चलता है।
मेमोरी- चिपसेट को 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
कैमरा- इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और मैक्रो फंक्शन वाला 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें आगे की तरफ 50MP का स्नैपर है।
बैटरी- फोल्डेबल में 68W फास्ट वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के साथ 4,700mAh की बैटरी है।
कनेक्टिविटी- 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.4, GPS, USB टाइप-C और NFC।
अन्य- फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस और IP48 रेटिंग मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications








