Home
Mobile

Motorola Razr 60 Ultra:डिजाइन, स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप और कवर डिस्प्ले का खुलासा

पिछले साल Motorola Razr 50 लॉन्च करने के बाद मोटोरोला अब अगले फोल्डेबल फोन Motorola Razr 60 Ultra पर काम कर रहा है। हालांकि इसके ऑफिशियली डिटेल्स अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन एक नई लीक में इसके डिजाइन का खुलासा हो चुका है।

लीक के अनुसार यह आगामी फोल्डेबल फोन एक ही कलर में उपलब्ध होगा। इसके अलावा गीकबेंच पर इसे मोटोरोला रेजर अल्ट्रा 2025 के रुप में लिस्ट किया गया है। मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा में पुराने मॉडल के समान रियर पैनल मिलने की उम्मीद है।

Motorola Razr 60 Ultra:डिजाइन, प्रोसेसर और कवर डिस्प्ले का खुलासा

लीक से पता चलता है कि, फोन का डिजाइन रेजर 50 जैसा ही होगा, लेकिन साइड फ्रेम में एक साइन देखने को मिल सकती है, जो इसे एक स्लीक प्रोफाइल देती है। आपको बता दे, वर्तमान में इसे डार्क ग्रीन कलर ऑप्शन में दिखाया गया है, जिससे अन्य कलर ऑप्शंस को लेकर अटकलें जारी हैं।

गौरतलब है कि, रेजर 50 अल्ट्रा को कंपनी ने हॉट पिंक, मोचा मूस, मिडनइड ब्लू, स्प्रिंग ग्रीन और पीच फज पांच कलर में पेश किया था। फिलहाल लीक में इसे स्प्रिंग ग्रीन में दिखाया गया है, उम्मीद की जा रही है कि जैसे-जैसे इसकी लॉन्चिंग करीब आएगी और भी जानकारी सामने आ सकती है।

मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा का कवर डिस्प्ले बड़ा होगा, जो इसे एक खास फीचर बनाता है। इस डिस्प्ले के कोने में दोहरे कैमरा सेंसर लगे हैं, जो फोन के मॉडर्न और ऑकर्षक डिजाइन को और बढ़ाते हैं।

Motorola Razr 60 Ultra के संभावित स्पेक्स

Motorola Razr 60 Ultra एक रोमांचक अपग्रेड के रुप में सामने आ रहे हैं, जिसमें 4-इंच का बड़ा कवर डिस्प्ले होगा। इस डिस्प्ले पर आप वीडियो देख सकते हैं, गेम खेल सकते हैं, नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं और यहां तक कि फुल-स्क्रीन कीबोर्ज पर टाइप भी कर सकते हैं। फोन का सॉफ्टवेयर स्टॉर Android के करीब रहने की संभावना है, जिसमें फोल्डेबल अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कुछ स्मार्ट बदलाव किए गए हैं।

वहीं कवर स्क्रीन पर आप अपने फेवरेट एप्स को पिन भी कर सकते हैं, और स्क्रीन सेल्फी प्रीव्यू के रूप में काम करती है, जिससे इशारों से ग्रुप फोटो और कोलाज क्लिक करना और भी आसान हो जाता है।

Motorola Razr 60 Ultra में पावरफुल हार्डवेयर की उम्मीद है, जिसमें फ्लैगशिप-लेवल स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC, 12GB RAM और Android 15 होगा। हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार यह फोन अप्रैल में लॉन्च हो सकता है। नई स्नैपड्रैगन चिप अपने पिछले मॉडल में पाए गए स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 की तुलना में कही ज्यादा शक्तिशाली है, जो इसे प्रदर्शन प्रदान करेगा।

कीमत की बात करें तो Motorola Razr 60 Ultra की प्राइज को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें, Motorola Razr 50 Ultra की शुरूआती कीमत 99,999 रुपये थी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola Razr 60 Ultra Leaks: Snapdragon 8 Elite Chip, Stunning Design and Giant Cover Display Revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X