दो स्क्रीन, 165Hz रिफ्रेश रेट और 50MP सेल्फी कैमरा, Motorola के फ्लिप फोन की बिक्री शुरू
Motorola Razr 60 Ultra को पिछले हफ्ते इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया था। फोन पिछले साल के Moto Razr 50 की तुलना में परफॉर्मेंस, बैटरी और कैमरा के लिहाज से कई बड़े अपग्रेड लेकर आता है। अब भारत में इस फोन की बिक्री शुरू हो चुकी है। यह कई ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर बिक्री के लिए अवेलेबल है।
लेटेस्ट फोन को अमेजन, रिलायंस डिजिटल, मोटोरोला की ऑफिशियल वेबसाइट और सेलेक्टेड ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

Motorola Razr 60 Ultra प्राइस और ऑफर्स
मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा के 16GB/512GB वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये से शुरू होती है। फोन को Scarab (Alcantara Fabric), Mountain Trail (FSC-Certified Wood) और Rio Red (वीगन लैदर) कलर्स में खरीदा जा सकता है। लिमिटेड टाइम के लिए चुनिंदा बैंकों के कार्ड पर 10,000 इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इस पर 12 महीने के लिए नो-कॉस्ट-EMI का ऑप्शन भी अवेलेबल है।
Motorola Razr 60 Ultra के टॉप फीचर्स
Razr 60 Ultra में 6.96-इंच LTPO AMOLED मेन स्क्रीन है, इसका रेजॉल्यूशन 1,224 x 2,992 और रिफ्रेश रेट 165Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स है। फ्लिप फोन की बाहरी डिस्प्ले का साइज 4 इंच है। pOLED टेक्नोलॉजी वाली डिस्प्ले 1,272 x 1,080 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 3000 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।
दोनों स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सेरेमिक प्रोटेक्शन मिला हुआ है, जो ड्यूरेबिलिटी के लिहाज से अच्छा है।परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का ताकतवर Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगाया गया है।
इसे LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसमें OIS के साथ 50 MP मेन कैमरा और 50MP ultra-wide लेंस मिलता है। सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा दिया गया है।
स्मार्टफोन जनरल फीचर्स के मामले में तो टॉपक्लास है ही, साथ में एआई का भी ठीक-ठाक इंतजाम किया गया है। इसमें Moto AI 2.0 सूइट मिलता है। इसमें एंड्रॉइड 15 बेस्ड Hello UI मिल रहा है। कंपनी ने तीन ओएस अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
बैटरी की बात की जाए तो इसमें 68W टर्बोपावर चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4,700mAh की बैटरी लगाई गई है। इसमें 30W वायरलेस और 5W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। बॉक्स में चार्जर दिया जाता है, जो अच्छी बात है। फोन को डस्ट प्रोटेक्शन और छोटे वॉटर रेजिस्टेंट से सेफ रखने के लिए IP48 की रेटिंग मिली हुई है।


Click it and Unblock the Notifications








