Motorola Signature भारत में लॉन्च: 100x जूम कैमरा के साथ आया अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन
Motorola ने भारत में अपनी नई अल्ट्रा-प्रीमियम फ्लैगशिप सीरीज Motorola Signature को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन लग्जरी, परफॉर्मेंस और इनोवेशन का नया बेंचमार्क सेट करता है।
इसके साथ ही Motorola ने एक नया स्मार्टवॉच Moto Watch भी पेश किया है, जो स्टाइल और हेल्थ फीचर्स का दमदार कॉम्बिनेशन लेकर आती है। नीचे जानिए Motorola Signature और Moto Watch की कीमत, फीचर्स और उपलब्धता की पूरी जानकारी...

Motorola Signature के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Motorola Signature में 6.8-इंच का Extreme AMOLED LTPO क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट, 6200 निट्स पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
कैमरा फीचर्स
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP Sony LYTIA 828 प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम, 100x सुपर जूम) और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP Sony LYTIA 500 फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग
- 5200mAh बैटरी
- 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग
- 50W वायरलेस चार्जिंग
- 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग
- 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग
फोन की मोटाई सिर्फ 6.99mm है और वजन 186 ग्राम है। यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। कंपनी इसमें 7 साल के OS और सिक्योरिटी अपडेट्स भी दे रही है।
कलर ऑप्शंस: Pantone Martini Olive, Pantone Carbon
Moto Watch के फीचर्स
Moto Watch को कंपनी ने सेगमेंट की इकलौती एल्युमिनियम बॉडी + Gorilla Glass 3 डिजाइन वाली स्मार्टवॉच बताया है। इसमें 1.4-इंच का सर्कुलर OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 24 से ज्यादा Always-On Display (AOD) डिज़ाइन दिए गए हैं।
हेल्थ और फिटनेस फीचर्स
- हार्ट रेट मॉनिटरिंग
- SpO2 ट्रैकिंग
- कैलोरी बर्न और स्ट्रेस ट्रैकिंग
- स्लीप एनालिसिस, नाइटली रिचार्ज और रिकवरी इनसाइट्स
यह IP68 वॉटर रेसिस्टेंट है और कंपनी के मुताबिक Always-On मोड में 7 दिन तक की बैटरी लाइफ देती है।
Motorola Signature और Moto Watch की कीमत
12GB RAM + 256GB स्टोरेज - ₹59,999
16GB RAM + 512GB स्टोरेज - ₹64,999
16GB RAM + 1TB स्टोरेज - ₹69,999
Moto Watch Price in India
सिलिकॉन स्ट्रैप वेरिएंट - ₹5,999
मेटल / लेदर वेरिएंट - ₹6,999
सेल और उपलब्धता
Motorola Signature और Moto Watch की बिक्री 30 जनवरी 2026 से शुरू होगी। ये डिवाइस Flipkart, Motorola.in और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








