Motorola Signature vs OnePlus 15: कौन-सा प्रीमियम स्मार्टफोन है आपके लिए बेस्ट?
प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में Motorola और OnePlus ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Motorola Signature और OnePlus 15 को लॉन्च कर दिया है। दोनों ही फोन दमदार परफॉर्मेंस, स्मूथ डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और हाई-एंड कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। लेकिन कीमत, डिस्प्ले ब्राइटनेस, बैटरी और सॉफ्टवेयर सपोर्ट में दोनों के बीच बड़ा फर्क देखने को मिलता है।
अगर आप नया फ्लैगशिप फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह Motorola Signature vs OnePlus 15 कंपेरिजन आपके लिए बेहद काम का साबित होगा।

डिस्प्ले
डिस्प्ले की बात करें तो Motorola Signature में 6.8-इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है और Dolby Vision सपोर्ट वीडियो देखने का एक्सपीरियंस और बेहतर बनाता है।
वहीं OnePlus 15 में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision, HDR10+ और HDR Vivid सपोर्ट मिलता है। हालांकि, इसकी पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स तक ही सीमित है। डिस्प्ले क्वालिटी शानदार है, लेकिन ब्राइटनेस के मामले में Motorola आगे निकल जाता है।
परफॉर्मेंस और स्टोरेज
Motorola Signature को पावर देता है Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, जो 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ आता है। हेवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए यह कॉम्बिनेशन काफी पावरफुल माना जा रहा है।
दूसरी तरफ, OnePlus 15 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है। परफॉर्मेंस फ्लैगशिप लेवल की है, लेकिन RAM और स्टोरेज के मामले में Motorola ज्यादा ऑप्शन देता है।

बैटरी और चार्जिंग
बैटरी सेगमेंट में OnePlus 15 बाजी मार लेता है। इसमें 7300mAh की बड़ी बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। Motorola Signature में 5200mAh बैटरी, 90W वायर्ड चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग फीचर दिया गया है। बैटरी साइज छोटा है, लेकिन फीचर्स काफी प्रीमियम हैं।
कैमरा कंपैरिजन
कैमरा की बात करें तो Motorola Signature में ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें Sony प्राइमरी सेंसर, 100x पेरिस्कोप जूम और अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। इसके अलावा, 50MP फ्रंट कैमरा सेल्फी लवर्स के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है।
OnePlus 15 भी ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें Sony प्राइमरी सेंसर, 3x ऑप्टिकल जूम + 100x सुपर जूम टेलीफोटो लेंस और अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

सॉफ्टवेयर और अपडेट
Motorola Signature Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है और कंपनी 7 साल के OS और सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा कर रही है, जो इसे लॉन्ग-टर्म यूज के लिए बेहतरीन बनाता है। वहीं OnePlus 15 में OxygenOS 16 (Android 16 आधारित) मिलता है, जिसमें 4 साल Android अपडेट और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे।
Motorola Signature vs OnePlus 15: भारत में कीमत
कीमत की बात करें तो Motorola Signature ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी साबित होता है।
Motorola Signature price in India: ₹59,999 (12GB RAM + 256GB स्टोरेज)
OnePlus 15 price in India: ₹72,999 (12GB RAM + 256GB स्टोरेज)
कौन-सा फोन खरीदना सही रहेगा?
अगर आप ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले, ज्यादा RAM-स्टोरेज और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं, तो Motorola Signature आपके लिए बेहतर ऑप्शन है। वहीं अगर आपकी प्रायोरिटी सबसे बड़ी बैटरी, अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग और OnePlus का क्लीन UI एक्सपीरियंस है, तो OnePlus 15 एक शानदार चॉइस बन सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








