Home
Mobile

मोटोरोला के दो टॉप मॉडल स्‍पाइस और फायर

मोटोरोला के दो टॉप मॉडल स्‍पाइस और फायर


सेट टॉप बाक्‍स, वीडियो रिकॉर्ड और मोबाइल फोन बनाने में आगे मंल्‍टीनेश्‍ानल कंपनी मोटोरोला, साल भर में ही मोबाइल टेक्‍नॉलिजी के क्षेत्र में भी दूसरी अन्‍य जानी मानी कंपनियों से आगे है। इसके दो टॉप के मॉडलो में से एक मोटोरोला स्‍पाइस और मोटोरोला फायर हैं, जिन्‍होनें अपने शानदार फीचर के चलते अभी से ही सुरखियां बटोरना शुरू कर दिया है।

दोनों ही मोबाइल में टच क्‍वार्टी की पैड का फीचर दिया हुआ है, जो एक ही जैसा है। जहां मोटोरोला फायर का आकार 116.5 x 58 x 13.45  एमएम और भार 110 ग्राम है, वहीं स्‍पाइस का आकार 97 x 61 x 16.8 एमएम और भार 145 ग्राम है, जो कुछ भारी है। पहले फोन में 1420 एमएएच की बैट्री लगी है जिसमें 2 जी और 3 जी के लिए 7 और 5 का टॉक टाइम मिलता है और स्‍टैंड बाइ टाइम और 21 और 20 दिनो की होती है। अगर दूसरे वाले फोन की बात करें तो इसमें 1170 एमएएच की लीऑन बैट्री 180 घंटे का स्‍टैंड बाइ टाइम और 320 मिनटों को टॉक टाइम देती है।

अगर हम डिस्‍पले की बात करें तो मोटोरोला फायर में 2.8 इंच की टीएफटी स्‍क्रीन का रेजूलूशन 240 x 320 पिक्‍सल है। वहीं स्‍पाइस में 3 इंच की टीएफटी स्‍क्रीन का रेजूलूशन 240 x 320 पिक्‍सल है। यानी की स्‍पाइस की स्‍क्रीन कुछ बडी है, जो देखने में बडी लेगेगी। दोनों ही फोनों में बिना फ्लैश वाला 3 मेगापिक्‍सल का कैमरा लगा हुआ है जिससे आप फोटो और पिक्‍चर ले सकते हैं।

दोनों फोन में अच्‍छी परफार्मेंस के लिए एंड्राएड आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है, जिनके वर्जन एक दूसरे से काफी अलग हैं। जहां स्‍पाइस में 2.1 इक्‍लेयर्स दिया है वहीं पर फायर में 2.3 जिंजरब्रैड वर्जन लगा है। यह फोन कई सारे नेटवर्कों को जैसे जीएसएम, सीडीएमए और एचएसडीपीए को सर्पोट करता है। फायर में ब्‍लूटूथ 2.1 वर्जन और स्‍पाइस में 2.0 वर्जन के साथ यूएसबी की कनैक्‍टीविटी शामिल है।

स्‍पाइस में इनबिल्‍ट मेमोरी 90 एमबी है, जिसको आप 32 जीबी तक बढा भी सकते हैं। दोनों मोबाइलों में कई सारी बढियां रिंग टोन के साथ सुंदर वॉलपेपर मौजूद हैं। मनोरंजन के लिए दोनों में आपको सभी फॉरमेटों को सपोर्ट करने वाला म्‍यूजिक प्‍लेयर और एफएम रेडियो मिलेगा।  मोटोरोला के स्‍पाइस का दाम फिलहाल नहीं पता चल सका है पर बताया जा रहा है कि मोटोरोला के फायर का दाम भारत में 10,000 रु के करीब होगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X