Home
Mobile

2022 में Motorola लॉन्च करेगा 200 मेगापिक्सल वाला स्मार्टफोन, जानें डिटेल्स

Moto Edge X स्मार्टफोन अगले महीने में चीन में लॉन्च हो रहा है। संभावना है कि मोटोरोला (Motorola) का यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट द्वारा संचालित दुनिया के पहले फोन के रूप में शुरू हो सकता है। इतना ही नहीं, कंपनी 200 मेगापिक्सल कैमरा फोन लॉन्च करने वाला पहला ब्रांड भी बन सकती है लेकिन इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है और साथ ही फोन का नाम भी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है।

2022 में Motorola लॉन्च करेगा 200 मेगापिक्सल वाला स्मार्टफोन, जानें डिटेल्स

200 मेगापिक्सल के साथ Motorola लॉन्च करेगा 2022 में एक नया मोबाइल फोन

आइस यूनिवर्स और डिजिटल चैट स्टेशन जैसे विश्वसनीय टिप्सटरों के अनुसार, Motorola 200 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। वर्तमान में, डिवाइस के उपनाम के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

आइस यूनिवर्स ने कहा कि Xiaomi 2022 के दूसरे हाफ में एक 200-मेगापिक्सेल कैमरा स्मार्टफोन लॉन्च करेगा और सैमसंग 2023 में 200-मेगापिक्सेल वाला कैमरा फोन लॉन्च करेगा। यह इंगित करता है कि मोटोरोला का 200 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन 2022 की पहली छमाही में ही दुनिया भर में कमर कस देगा।

अपकमिंग मोटो एज एक्स भी एक शानदार फोटोग्राफी अनुभव प्रदान करेगा। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें सेल्फी लेने के लिए 60 मेगापिक्सल का ओमनीविज़न OV60A 0.61μm कैमरा सेंसर होगा। यह 50-मेगापिक्सल का ओमनीविज़न OV50A 1/1.55-इंच कैमरा सेंसर वाला पहला फोन भी होगा। इसके अलावा यह कैमरा डिवाइस के रियर शेल पर उपलब्ध होगा। Moto Edge X के ग्लोबल मार्केट में Motorola Edge 30 Ultra के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है।

फोन की TENAA लिस्टिंग से पता चलता है कि इसके रियर शेल में 50-मेगापिक्सेल + 50-मेगापिक्सेल + 2-मेगापिक्सेल ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इसमें 6.67 इंच का OLED FHD+ 144Hz डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 Gen1 चिप, 16GB तक RAM, 512GB तक स्टोरेज और 4,700mAh की अच्छी खासी बैटरी मिलने वाली है जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह एंड्रॉइड 11 और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे अन्य फीचर्स के साथ आता है।

इस प्रकार मोटोरोला सैमसंग और शाओमी से पहले ही दुनिया का पहला ब्रांड बन जाएगा जो 200 मेगापिक्सल वाला स्मार्टफोन लॉंच कर देगा। लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola will launch 200-megapixel smartphone in 2022
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X