Motorola 30 मई को लॉन्च करेगा Moto G04s, लॉन्चिंग से पहले जानें इसकी खासियत
Motorola Edge 50 Fusion को लॉन्च करने के बाद अब Motorola अपने एक और नए फोन को भारत में एंट्री देने जा रहा है। कंपनी Moto G04s को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इसके साथ ही इस फोन की लॉन्चिंग डेट का भी खुलासा कर दिया है।
Moto G04s को कंपनी भारत में 30 मई को पेश करेगी। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स पोर्टल पर लाइव कर दिया है और इस अपकमिंग फोन के लगभग सभी खास स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ गए हैं।

Moto G04s स्पेसिफिकेशंस
कंपनी इस फोन को 4 कलर ऑप्शन Orange, Green, Blue और Black में पेश करेगी। Moto G04s में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.6 इंच का डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन और सेंटर्ड पंच-होल नॉच भी दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में G57 GPU के साथ UniSoC T606 प्रोसेसर भी जोड़ा जाएगा।
कैमरा और बैटरी: इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा, जो कि पोर्ट्रेट मोड और ऑटो नाइट विजन को सपोर्ट करेगा। साथ ही इसमें 5,000mAh की बैटरी जोड़ी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 20 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम प्रोवाइड करेगी। फोन का वजन 178.8 ग्राम होगा और इसकी मोटाई लगभग 7.99mm होगी।
स्टोरेज: Moto G04s स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले कॉन्फिगरेशन में मिल सकेगा और इसमें Dolby Atmos ऑडियो का सपोर्ट दिया जाएगा। इतना ही नहीं इस फोन में एंड्रॉयड 14 और मोटो जेस्चर प्रीलोडेड होंगे।
कीमत: Moto G04s में दिए जा रहे स्पेसिफिकेशंस Moto G04 जैसे ही बताए जा रहे हैं, सिवाय इसके कि इसमें हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी अपने इस फोन क भारत में लगभग 8,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च करेगी। बाकी इसकी सटीक जानकारी इसके लॉन्च होने के बाद ही पता चलेगी।


Click it and Unblock the Notifications








