Home
Mobile

Motorola जल्द देगा अपने ग्राहकों को तोहफा, पेश करेगा दुनिया का पहला 4 साल की वारंटी वाला स्मार्टफोन

25 जून को चीन में होने वाले एक नए प्रोडक्ट लॉन्च कॉन्फ्रेंस में Motorola के कुछ फोन पेश होने की जानकारी सामने आई है, जिसमें Razr 50, the Razr 50 Ultra और Moto S50 Neo को लॉन्च हो सकते हैं। इसी के साथ कंपनी ने Moto S50 Neo को कुछ खासियत के साथ पेश करने की जानकारी दी है।

मोटोरोला ने एक पोस्ट को शेयर कर इस बात की पुष्टि की है कि Moto S50 Neo 4 साल की वारंटी के साथ मार्केट में पेश होगा और इसमें कई सारे बेहतरीन फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

Motorola जल्द पेश करेगा दुनिया का पहला 4 साल की वारंटी वाला स्मार्टफोन

4 साल की वारंटी के साथ आएगा Moto S50 Neo

जैसा कि कंपनी ने बताया है कि Moto S50 Neo दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जो कि 4 साल की वारंटी प्रदान करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस वारंटी में एक मानक 1 साल की वारंटी और कॉम्पलीमेंटरी के रूप में 3 साल की एक्सटेंड वारंटी मिलेगी।

Motorola से पहले Xiaomi, OnePlus, Lenovo और अन्य कुछ मॉडल 2 साल की वारंटी दे चुके हैं, जिसमें Miezu की 20 और 21 सीरीज स्पेशल प्रोमोशन के दौरान 3 साल की वारंटी प्रोवाइड करता है। ऐसे में Moto S50 Neo मार्केट में 4 साल की वारंटी के साथ आने पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल हो सकता है।

क्या होंगे 4 साल की वारंटी के फायदे

Moto S50 Neo की इस वारंटी का लाभ कैसे लिया जा सकता है, इसके बार में कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन इस वारंटी का लक्ष्य 4 साल की वैलिडिटी के साथ कस्टमर्स को फोन में आने वाली समस्याओं की चिंताओं को कम करना है। ताकि यूजर्स टेंशन फ्री होकर अपने फोन का आनंद ले सकें।

रिपोर्ट्स से यह भी पता चला है कि ग्लोबाल मार्केट Moto S50 Neo को Moto G85 5G से रीब्रांड करेगा। लेकिन ऐसी कोई संभावना नहीं है कि Moto G85 5G भी 4 साल की वारंटी के साथ आएगा।

Moto S50 Neo के संभावित स्पेसिफिकेशंस

Moto S50 Neo में 6.6 इंच की OLED कर्व्ड-एज स्क्रीन दी जा सकती है, जो कि FHD+ रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ-साथ अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिट स्कैनर प्रोवाइड करती है। साथ ही इसमें नया मिड रेंज स्नैपड्रैगन चिपसेट और एक पतली 7.59mm बॉडी के भीतर 5,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

वहीं यह स्मार्टफोन कई फीचर्स जैसे- 33 वॉट रैपिड चार्जिंग, 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा, 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और एंड्रॉयड 14 के साथ पेश हो सकता है और इसमें तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, ग्रीन और ब्लू मिल सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola will soon give its customers a gift, will introduce the world's first smartphone with 4 years warranty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X