Home
Mobile

Motorola X50 Ultra की लॉन्‍च डेट कन्‍फर्म, 50MP सेल्‍फी कैमरा के साथ इस दिन होगी धमाकेदार एंट्री

Motorola X50 Ultra Launch Date Confirmed: मोटोरोला (Motorola) जल्द ही अपनी नई स्मार्टफोन Motorola X50 Ultra लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। यह फोन यूरोप में लॉन्‍च हुए Edge 50 Ultra का रीब्रैंड वर्जन हो सकता है।

कंपनी ने इस आगामी फोन का टीजर जारी कर लॉन्च डेट कन्‍फर्म कर दिया है। तो चलिए आगे आपको इसकी लॉन्च डेट से लेकर कीमत व फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

Motorola X50 Ultra की 50MP सेल्‍फी कैमरा के साथ इस दिन होगी एंट्री

कंपनी के अनुसार इस फोन को चीन में 16 मई को पेश किया जाना है। अगर यह वाकई में Edge 50 Ultra का रीब्रैंड वर्जन होगा, तो इसमें अधिकांश फीचर भी उसी के समान हो सकते हैं।

इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ pOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz, पीक ब्राइटनेस 2,500 निट्स, रेजॉलूशन 1,220 x 2,712 पिक्सल और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.8 प्रतिशत तक होगा।

Motorola X50 Ultra की 50MP सेल्‍फी कैमरा के साथ इस दिन होगी एंट्री

परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 SoC चिपसेट दिया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 1TB तक स्‍टोरेज दिए जानें की उम्मीद है।

मोटोरोला का यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस के साथ दस्तक दे सकता है। जिसमें फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसका मेन कैमरा 50MP और सेल्फी कैमरा भी 50MP का दिया जाएगा।

Motorola X50 Ultra की 50MP सेल्‍फी कैमरा के साथ इस दिन होगी एंट्री

इस फोन में 4500mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है, जो 125W की वायर्ड और 50W की वायरलेस फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। टीजर के अनुसार इस आगामी फोन मोटो फोन के कलर वेरिएंट से काफी डिसेंट होने वाला है।

ऑफिशियल टीजर में इस फोन को बेज कलर (Biege color option) में देखा जा ,सकता है। जबकि, Edge 50 Ultra को कंपनी ब्लैक और Black and Peach Fuzz variants में लॉ़न्च करती है। Motorola Edge 50 सीरीज को भी जल्द ही ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जाना है।

कीमत की बात करें तो फिलहाल कंपनी ने इसे लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले दिनों में इसे लेकर कोई खुलासा हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola X50 Ultra launching in China on 16 may know price features specifications in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X