Motorola X50 Ultra ने ली मार्केट में धमाकेदार एंट्री, जोड़े गए शानदार फीचर्स
Motorola ने अपना नया स्मार्टफोन Motorola X50 Ultra लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को चीन में पेश किया है। यह स्मार्टफोन OLED डिस्प्ले से लैस है, जिसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 2500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। चलिए इस फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Motorola X50 Ultra की कीमत
Motorola X50 Ultra स्मार्टफोन के 12GB रैम और 256GB वेरिएंट की कीमत लगभग 46,000 रुपये में आता है। वहीं इस स्मार्टफोन के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत लगभग 50,000 रखी गई है। इस स्मार्टफोन के टॉप वेरिएंट 16GB रैम और 1TB की कीमत लगभग 54,000 रुपये है।

इस स्मार्टफोन को Nordic Wood, Forest Grey Vegan Leather और Peach Fuzz जैसे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। बता दें कि इस स्मार्टफोन को Lenovo वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है और इस फोन के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू किए जा चुके हैं। Motorola X50 Ultra स्मार्टफोन की सेल 24 मई से शुरू हो जाएगी।
Motorola X50 Ultra स्पेसिफिकेशंस
Motorola X50 Ultra में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 2712 x 1220 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। वहीं यह स्मार्टफोन 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 2500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस स्मार्टफोन को सेफ्टी देने के लिए Corning Gorilla Glass Victus लगाया गया है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 3 soC से लैस है और यह एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।

कैमरा: Motorola X50 Ultra में 50MP का रियर मैन कैमरा दिया गया है। साथ में 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी जोड़ा गया है। यहीं लेंस मैक्रो शॉट्स के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं इस स्मार्टफोन में तीसरे सेंसर के लिए 64MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया, जिसमें 3X जूम फीचर भी जोड़ा गया है।
Motorola का कहना है कि यह स्मार्टफोन 100x तक जूम को सपोर्ट कर सकता है। सेल्फी के लिए Motorola X50 Ultra में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो कि आपके सेल्फी एक्सपीरियंस को मजेदार बनाता है।
बैटरी: बैटरी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 125 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह फोन 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 7 802.11ax, Bluetooth 5.4, GPS, NFC और USB Type-C को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में स्टीरियो स्पीकर है, जो कि Dolby Atmos के साथ Dolby Head Tracking को सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








