Motorola X50 Ultra सॉफ्ट पीच लिमिटेड एडिशन लॉन्च, महज इतनी है कीमत
मोटोरोला ने अपने अंडरवॉटर प्रोटेक्शन वाले स्मार्टफोन Motorola X50 Ultra के सॉफ्ट पीच लिमिटेड एडिशन (Motorola X50 Ultra Soft Peach Limited Edition ) को लॉन्च कर दिया है।
यह नया एडिशन मोटो X50 अल्ट्रा का नया कलर वेरिएंट है, जिसे कंपनी ने पिछले महीने ही लॉन्च किया था। यह नया कलर वेरिएंट देखने में काफी आकर्षित लग रहा है। तो आइए आपको आज इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

बता दें, मोटो X50 अल्ट्रा एक AI फोन है, जिसमें आपको 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,712 x 1220 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला 6.7 इंच के LTPS OLED डिस्प्ले मिलता है।
कंपनी ने परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर शामिल किया है, जो लेनोवो ज़ियाओटियन AI पर्सनल एजेंट द्वारा संचालित होता है। साथ ही यह फोन 16GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज पेयर के साथ आता है।

मोटो X50 अल्ट्रा सॉफ्ट पीच लिमिटेड एडिशन में 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके अलावा इसमें 50MP का अल्ट्रा-लार्ज बॉटम प्राइमरी कैमरा, 50MP का JN1 अल्ट्रा-वाइड एंगल, 100x ज़ूम क्षमता वाला 64MP का 3x पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो शामिल है। यह मॉडल AI अडैप्टिव एंटी-शेक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन तकनीक के साथ आता है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4,500mAh की बैटरी शामिल की है, जो 125W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में USB 3.1 Gen 2 इंटरफ़ेस है, यह फोन Wi-Fi 7 कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आ रहा है।

यह IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आता है। मोटोरोला मोटो X50 अल्ट्रा में मेटल मिडिल फ्रेम और सॉलिड वुड/ग्लास बॉडी दिया गया है, जो 8.5mm मोटी है।
Motorola X50 Ultra Soft Peach Limited Edition कीमत व उपलब्धता- मोटो X50 अल्ट्रा सॉफ्ट पीच लिमिटेड एडिशन को फिलहाल चीन में ही उपलब्ध कराया गया है। मोटो X50 अल्ट्रा का सॉफ्ट पीच लिमिटेड एडिशन को बिक्री के लिए उपलब्ध है।
यह फोन सिंगल वेरिएंट 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है। जिसकी कीमत 4,699 युआन (करीब 54,000 रुपये) है। ग्राहक इसे JD.com के साथ-साथ देश के अन्य आउटलेट से भी खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








