Home
Mobile

मोटोरोला लांच करेगा दो नए स्‍मार्ट टच फोन

By Super
मोटोरोला लांच करेगा दो नए स्‍मार्ट टच फोन
मोबाइल फोन निर्माता कंपनिया आगे निकलने की होड़ में तेजी से अपने मोबाइल सेंटों की नई रेंज निकाल रहें है। स्‍मार्ट फोन का क्रेज बढ़ने से कंपनिया टच स्‍की्न के साथ कई फीचर दे रहीं है। मोटोरोला ने भी मोटोरोला xt 531 और मोटोराला mt 870 के नाम से अपने दो नए र्स्‍माट फोनों को बाजार में उतारा है ।

दोनों ही फुल टच स्‍क्रीन फोन है जिनमें एंड्राएड का 2.3 जिंजरब्रेड आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है जो यूजर फ्रैंडली होने के साथ पावरफुल भी है। मोटोरोला xt 531 और मोटोराला mt 870 की स्‍क्रीन साइज में अन्‍तर है मोटोरोला xt 531 में 3.5 इंच का स्‍क्रीन साइज दिया गया है जो मोटोराला mt 870 की 4 इंच साइज के मुकाबले छोटा है। मोटोराला mt 870 में स्‍क्रीन साइज बड़ा होने के कारण वीडियो देखने का मजा दुगना हो जाता है।

मल्‍टी फार्मेट वीडियो और ऑडियो प्‍लेयर साफ्टवेयर की वजह से इसमें एच 263 और एच 264 के वीडियो भी आराम से देखे जा सकता है। वीडियो और फोटोग्राफी के शोकीन लोगों को यह फोन काफी पसंद आएगा इसमें 8 मेगापिक्‍सल का पावरफुल कैमरा दिया गया है। जो हाई डेफिनेशन वीडियो रिकार्डिंग करता है। वहीं xt 531 में 5 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है जो mt870 के मुकाबले कम पावरफुल है। दोनों फोन में वीडियो कालिंग के लिए फ्रंट वीजीए कैमरा दिया गया है जो 3जी नेटर्वक में फास्‍ट स्‍पीड देता है।

वाईफाई,जीपीआरएस, ऐज के द्वारा आप इंटरनेट से कनेक्‍ट हो सकते है साथ में ब्‍लूटूथ और यूएसबी का ऑप्‍शन भी दिया गया है। अच्‍छे बैटरी बैकप के साथ मोटोरोला xt 531 और मोटोराला mt 870 में 16 जीबी तक का एसडी एक्‍पेंडेबल मैमोरी स्‍लॉट दिया गया है। कंपनी ने मोटोरोला xt 531 और मोटोराला mt 870 की कीमत अभी फाइनल नहीं की है मगर बाजार में स्‍मार्टफोन की बढ़ती मांग को देखते हुए उम्‍मीद है जल्‍द ही ये भारतीय बाजार में लांच कर दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X