Motorola का Moto G Stylus 5G 2024 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Motorola ने टेक मार्केट में अपना नया मोबाइल फोन Moto G Stylus 5G 2024 लॉन्च किया है। यह एक मिड रेंज डिवाइस है, जो कि Stylus Pen के साथ आता है। बता दें कि यह नया स्मार्टफोन सबसे पहले अमेरिका के मार्केट में उपलब्ध होगा। चलिए इस फोन से जुड़ी जानकारी के बारे में जान लेते हैं कि कंपनी ने इस फोन में क्या फीचर्स जोड़े हैं।
Moto G Stylus 5G 2024 कीमत और स्पेसिफिकेशंस
Moto G Stylus 5G 2024 स्मार्टफोन की कीमत लगभग 33,500 रुपये है। इस स्मार्टफोन के स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 8GB रैम और 256GB मैमोरी दी गई है। वहीं इस स्मार्टफोन में 1080x2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले भी दी गई है। इस फोन की स्क्रीन pOLED पैनल पर बनी है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।

Moto G Stylus 5G 2024 प्रोसेसर
इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 14 ओएस पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन Qualcomm के Snadragon 6 Gen 1 चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा गया है, जो कि 2.2 गीगाहर्टंज क्लॉक स्पीड पर रन करता है।
Moto G Stylus 5G 2024 कैमरा: इस नए डिवाइस में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा का सपोर्ट दिया गया है। इसके बैक पैनल पर f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो कि OIS फीचर को सपोर्ट करता है। इसके साथ इसमें f/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.4 अपर्चर पर काम करता है।
Moto G Stylus 5G 2024 बैटरी: पॉवर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 30 वॉट वायर्ड चार्जिंग तथा 15 वॉट वायरलैस चार्जिंग की सुविधा दी गई है।
इन सब के अलावा Motorola के इस फोन को IP52 रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 3.5mm jack और Dolby Atoms Stereo Speakers जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। हालांकि इस फोन को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








