एमटीएस लांच करेगा 4000 रूपए में एंड्राएड स्मार्टफोन

फोन में ग्राहकों के लिए पोस्टपेड और प्रीपेड के ऑप्शन दिए गए है जो आपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं। प्री पैड ग्राहकों को फोन खरीदने के लिए लाइव वायर और एमटैग 3.1 के लिए 4,999 और 5,499 की कीमत अदा करनी होगी। वहीं पोस्टपैड यूजरों को लाइव वायर के लिए 2,999 और एमटैग के लिए 3,499 रूपए खर्च करने पडेंगे। इसके अलावा पोस्टपेड यूजरों को 250 एमबी फ्री डेटा के साथ 250 मिनट और 250 एसएमएस फ्री दिए जाएंगे।
अब बात करते है फोन में दिए गए फीचरों के बारे में एमटीएस लाइव वायर में एंड्राएड का 2.2 फ्रोयो प्लेटफार्म दिया गया है जो फोन को स्मूद प्रोसेसिंग पावर देता है। इसके साथ लाइव वायर में 3.2 मेगापिक्सल का कैमरा इनबिल्ड है जो हाईरेज्यूलूशन के साथ क्रिस्टल क्लीयर पिक्चर क्वालिटी प्रोवाइड करता है। जबकि एमटीएस के दूसरे फोन को हुवाई बाजार में प्रमोट करेगी
बाजार में लाइव वायर के फीचरों को जेडटीई ने प्रमोट करने का बीड़ा उठाया है वैसे अगर देखा जाए तो इसकी कीमत ही फोन की सबसे बड़ी खासियत है। एमटीएस के दोनों फोनों में फेसबुक, गूगल टॉक, गूगल मेप जैसे शानदार फीचर दिए गए है। देखा जाए तो 10,000 कीमत के फोन में एंड्राएड फ्रोयो आपरेटिंग सिस्टम बाजार में उपलब्ध है जबकि एमटीसी काफी कम कीमत में इसे अपने फोन में दे रहा है।
एमटीएस एंड्राएड फोन के फीचरों पर एक नजर
- सीडीएमए सपोर्ट
- 2.2 फ्रोयो प्लैटफार्म
- 3.1 मेगापिक्सल कैमरा
- एमटीएस टीवी एप्लीकेशन
- फेसबुक, गूगल टॉक, गूगल मैप और यूट्यूब एक्सेस


Click it and Unblock the Notifications








