Home
Mobile

एमटीएस ने लांच किया 9,000 रुपए में नया एंड्रॉएड स्‍मार्टफोन

एमटीएस ने लांच किया 9,000 रुपए में नया एंड्रॉएड स्‍मार्टफोन

एमटीएस ने भारतीय बाजार में नया सीडीएम एंड्रॉएड स्‍मार्टफोन लांच किया है। MTag 401 नाम से लांच किए गए नए एंड्रॉएड फोन में 3 महिने तक अनलि‍मिटेड कॉल और फ्री डेटा यूज करने का ऑफर दिया जा रहा है। कंपनी के अनुसार नया फोन एमटीएस के आउटलेट में बिक्री के लिए जल्‍द उपलब्‍ध हो जाएगा।

एमटीएस के एम टैग 401 एमटीएस का चौथा एंड्रॉएड फोन है। फोन के फीचरों पर नजर डालें तो उपभोक्‍ताओं को अपनी ओंर आकर्षित करने के लिए कंपनी ने इसमें 800 x 480 रेज्‍यूलूशन से लैस 4 इंच की टच स्‍क्रीन दी है साथ में फोन के फ्रंट में मीनू, रिटर्न और फ्लिप करने के ऑप्‍शन मौजूद हैं। कंपनी को पूरी उम्‍मीद है नया एम टैग 401 स्‍मार्टफोन उपभोक्‍ताओं की उम्‍मीदों पर खरा उतरेगा।

फोन में 3 मेगापिक्‍सल का कैमरा, क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन एस1 प्रोसेसर, एंड्रॉएड 2.3 जिंजरब्रेड ओएस के साथ टीवी एप्‍लीकेशन दी गई है जिसकी मदद से यूजर 100 से भी ज्‍यादा टीवी चैनल देख सकता है। अगर आप फोन से बड़े स्‍पीकर कनेक्‍ट करना चाहते हैं तो इसके लिए 3.5 एमएम का ऑडियो जैक और माइक्रोयूएसबी चार्जिंग पोर्ट मौजूद है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X