Home
Mobile

जल्‍द बड़े सिम कार्ड की जगह लें लेंगे नैनो सिम कार्ड

जल्‍द बड़े सिम कार्ड की जगह लें लेंगे नैनो सिम कार्ड
जरा सोचिंए अगर आप के मोबाइल में सिम कार्ड ही न हो तो, सोंच में पड़ गए न मंहगे से मंहगा फोन बिना सिम कार्ड के किसी काम का नहीं। सिम कार्ड न केवल हमे नेटर्वक की सुविधा मुहैय़ा कराता है बल्कि हमारी आईडेंटिटी भी सिम कार्ड के जरिए पता चलती है। हम मोबाइल नेटर्वक के लिए एक अलग सिम कार्ड की जरूरत पड़ती है।

मोबाइल फोन की शुरूआत में सिम कार्ड का साइज और भार दोनों अधिक होते थे, अगर साइज पर नजर डालें तो पहले के सिम कार्ड का साइज एक क्रेडिट कार्ड के साइज का लगभग 85.6 एमएम x 53.98 एमएम x 0.76 एमएम होता था। बाद में इनका आकार थोड़ा छोटा हुआ जो अब लगभग 2525 एमएम x 15 एमएम x 0.76 एमएम साइज का हो चुका है और अब समय आ गया है और छोटे सिम कार्ड का, यूरोपियन टेलिकम्‍यूनिकेशन स्‍टैंर्डड इंस्‍टीट्यूट ने एक ऐसा सिम कार्ड बनाया है जो मात्र 15 एमएम x 12 एमएम x 0.76 एमएम आकार का है।

इस नए सिम कार्ड का नैनो सिम कार्ड का नाम दिया गया है। इससे पहले जायस्‍की और डीवरेंट कंपनी ने 12 एमएम लम्‍बाई और 9 एमएम चौड़ा सिम कार्ड बनाया था। हम आपको बता दें नैनो सिम कार्ड मिनी सिम कार्ड के मुकाबले 15 प्रतिशत तक छोटा है और मिनी सिम कार्ड साधारण सिम कार्ड से 30 प्रतिशत छोटा है जिन्‍हें अब इस समय अपने मोबाइल में प्रयोग कर रहें हैं।

इस नए सिम कार्ड को इस साल 15 नवंबर को यूरोपियन ट्रेड शो में प्रदर्शित किया जाएगा। वो दिन दूर नहीं जब मोबाइल में ज्‍यादा जगह घेरने वाले बड़े सिम कार्ड की जगह यह नैनो सिम कार्ड लें लेंगे।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X