Home
Mobile

ब्‍लैकबेरी जल्‍द ला रहा है धमाकेदार फोन

By Super
ब्‍लैकबेरी जल्‍द ला रहा है धमाकेदार फोन
ब्‍लैकबेरी पसंद करने वालों के लिए एक अच्‍छी खबर है। ब्‍लैकबेरी बनाने वाली रिम बाजार में जल्‍द नया धमाकेदार फोन लांच करने वाली है। इंटरनेट में ब्‍लैकबेरी के नए फोन ने दस्‍तक भी दे दी है। 9780 बोल्‍ड की कामयाबी के बाद ब्‍लैकबेरी 9790 बोल्‍ड में डिजाइन के अलावा कई बदलाव किए गए है। 9790 बोल्‍ड में दिया गया क्‍वार्टी कीपैड काफी स्‍मूद रिस्‍पांस करता है। बोल्‍ड का कैंडी बार शेप देखने में काफी अट्रै‍क्‍टिव है। फोन में 320 x 480 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट के साथ बड़ी टीएफटी टच स्‍क्रीन दी गई है।

ब्‍लैकबेरी बोल्‍ड 9780 में दिये गये कैमरा की क्‍वलिटी भी अच्‍छी है, डिजिटल जूम और ऑटो फोकस के साथ बोल्‍ड में 5 मेगापिक्‍सल का कैमरा इनबिल्‍ड है जिसमें जियो टेगिंग और फेस डिटेक्‍शन टेक्‍नालॉजी की सुविधा है। अच्‍छी इमेज क्‍वालिटी के लिए बोल्‍ड में 2592 x 1944 पिक्‍सल का रेज्‍यूलूशन दिया गया है जिससे फोन की पिक्‍चर को बड़ी स्‍क्रीन में भी साफ साफ देखा जा सकता है। उम्‍मीद की जा सकती है कि नए फोन की विडियो रिकार्डिंग क्‍वालिटी भी शानदार होगी। सूत्रों के अनुसार ब्‍लैकबेरी बोल्‍ड में एवीआई, एक्‍सवीआईडी जैसी फाइल भी प्‍ले हो सकेगी।

अगर फोन में मैमोरी स्‍पेस की बात की जाए तो बाजार में ज्‍यादातर कंपनियां अच्‍छा मैमोरी स्‍पेस दे रही हैं बोल्‍ड में 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ माइक्रो एसडी कार्ड स्‍लॉट, माइक्रो एसडीएचसी कार्ड की मदद से मैमोरी एक्‍सपेंड करने की सुविधा होगी। ए2डीपी तकनीक के साथ ब्‍लूटूथ और जीपीआरएस की मदद से फास्‍ट डेटा ट्रांसफर स्‍पीड फोन में मिलेगी। कंपनी के अनुसार ब्‍लैकबेरी का नया फोन बाजार में ब्‍लैक कलर के साथ लांच किया जाएगा। इसकी कीमत के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

ब्‍लैकबेरी बोल्‍ड 9780 के फीचर एक नजर में

  • 5 मेगापिक्‍सल कैमरा
  • टच स्‍क्रीन, क्‍वार्टी कीपैड
  • ऑटो फोकस, फेस डिटेक्‍शन टेक्‍नालॉजी
  • माइक्रो एसडी कार्ड स्‍लॉट
  • 8 जीबी मैमोरी स्‍पेस
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X